एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप- लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और यॉर्कर गेंद का क्या है राज, जसप्रीत बुमराह ने किया खुलासा

मैं नेट में हर चीज के लिए तैयारी करता हूं और मैच में मुझे अपना दिमाग साफ रखते हुए उन चीजों को अमल में लाना होता है. अगर मेहनत की गई हो तो मैच में उन चीजों का आसानी से उपयोग किया जा सकता है.

बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां विश्व कप के मैच में मिली 28 रनों की जीत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाते हुए कुल चार विकेट लिए. बुमराह ने मुकाबले में अपने यॉर्कर का भी शानदार इस्तेमाल किया और मैच के बाद कहा कि इस कला पर महारत हासिल नहीं की जा सकती और आपको लगातार काम करना होगा.

मैच के बाद बुमराह ने कहा, "बहुत मेहनत करने की जरूरत पड़ती है. मैं हमेशा यही कहता हूं. मैं जब भी नेट में अभ्यास करता हूं तो मैं हर स्थिति के लिए तैयारी करता हूं चाहे वो नई गेंद हो या पुरानी या अंत के ओवरों में गेंदबाजी करना हो. मैं नेट में हर चीज के लिए तैयारी करता हूं और मैच में मुझे अपना दिमाग साफ रखते हुए उन चीजों को अमल में लाना होता है. अगर मेहनत की गई हो तो मैच में उन चीजों का आसानी से उपयोग किया जा सकता है."

बुमराह ने कहा, "तैयारी ही सब कुछ है. आप जितनी ज्यादा तैयारी करते हैं यॉर्कर डालने में उतने ही अच्छे होते हैं. आप इसमें महारत हासिल नहीं कर सकते. आप इसमें लगातार बेहतर होने की कोशिश करते हैं, आपको इसे दोहराना होता है. यह किसी अन्य गेंद की तरह ही है, जैसे कि आपने बहुत लेंथ गेंद डाली हो. इसलिए आप लगातार अभ्यास करते हैं और मैच में उसे दोहराने का प्रयास करते हैं." टूर्नामेंट में भारत का अगला मैच शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget