एक्सप्लोरर

India vs Bangladesh एशिया कप 2018 फाइनल: आज बांग्लादेश को धूल चटाकर खिताब अपने नाम करने उतरेगा भारत

India vs Pakistan Asia Cup 2018: आज टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने वाली भारतीय टीम फाइनल में चोट से परेशान बांग्लादेश का सामना करेगी.

अति व्यस्त कार्यक्रम के बीच एशिया कप अपने अंतिम दौर में है. आज यानि शुक्रवार को टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने वाली भारतीय टीम फाइनल में चोट से परेशान बांग्लादेश का सामना करेगी. भारतीय टीम की एक बार फिर बांग्लादेश को मात देकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब जीतने पर होगी.

भारत ने इससे पहले 2016 में टी 20 फॉर्मेट में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश को हराकर अपना छठा एशिया कप खिताब जीता था. वहीं, बांग्लादेश तीसरी बार फाइनल में पहुंचा है. लेकिन हर बार टीम और खिताब के बीच एक फासला रह ही जाता है.

चोट से परेशान बांग्लादेश:

फाइनल तक पहुंचते-पहुंतचे बांग्लादेश के खिलाड़ी चोट से परेशान हैं. तमीम इकबाल पहले मुकाबले के बाद बाहर हो गए तो वहीं सेमीफाइनल बन चुके सुपर फोर मुकाबले से पहले शाकिब अल हसन चेटिल हो कर घर लौट गए. बुधवार को खेले गए मुकाबले के दौरान इन फॉर्म बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम भी चोट के कारण मैदान से बाहर ही रहे और उनकी जगह लिटन दास ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उठाई. हालांकि इन सबके बाद भी टीम पाकिस्तान को पटखनी देने में सफल रही.

कोहली के बिना भी खिताब जीत सकती है टीम इंडिया:

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम को एशिया कप में विराट कोहली के बिना ही खेलना पड़ा लेकिन कमजोर विरोधियों के आगे टीम को उनकी कमी नहीं खली. विश्व कप से पहले कोहली के बिना एशिया कप जीतना टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. रोहित शर्मा अभी तक कप्तानी में सफल रहे हैं और टीम ने भी उनका साथ दिया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ टाई छूटे सुपर फोर मुकाबले को छोड़ दें तो भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने हर बार टीम को बेहतर शुरुआत दी है. वहीं जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने अपनी गेंदबाजी से विरोधियों का खासा परेशान किया है. रोहित ने सीरीज में 269 रन बनाए हैं तो धवन 327 रनों के साथ उनसे कहीं आगे हैं.

मिडिल ऑर्डर की पहचान जरूरी

एशिया कप को भारतीय मैनेजमेंट विश्व कप की तैयारी की तरह दिख रही है, टीम यहां बेस्ट मिडिल ऑर्डर की तलाश में है. अंबाती रायुडु ने सभी मैचों में अच्छी शुरुआत की लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए जबकि केदार जाधव और महेंद्र सिंह धोनी को बीच के ओवरों में जूझना पड़ा. धोनी का बल्लेबाजी में संघर्ष सबसे बड़ी चिंता है क्योंकि बाद में बल्लेबाजी करने पर धीमे विकेट पर 240 से अधिक का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. फाइनल मुकाबले में धोनी एक बार फिर चौथे नंबर पर उतर सकते हैं.

बांग्लादेश की गेंदबाजी मजबूत

बांग्लादेश का गेंदबाजी आक्रमण 50 ओवरों की क्रिकेट में काफी मजबूत है. उसके तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन और मशरेफी मुर्तजा किसी भी तरह की बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा लेने में सक्षम हैं. दूसरी तरफ धीमी पिच पर स्पिनर भी रन रोकने में सक्षम हैं. बल्लेबाजी में टीम भरोसेमंद मुशफिकुर रहीम पर काफी निर्भर है जिन्होंने महमुदुल्लाह के साथ मिलकर टीम को कई बार संकट से बाहर निकाला है.

टीम इस प्रकार है :-

भारत:- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडु, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल, दीपक चहर में से

बांग्लादेश:- मसरेफी बिन मुर्तजा (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, लिट्टन कुमार दास, मुशफिकुर रहीम, अरुफुल हक, महमुदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, नज़मुल हुसैन शानो, मेहदी हसन मिराज, नज़मुल इस्लाम अपू, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू हैदर रोनी, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक, इमुरूल कायेस में से.

मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से शुरू होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
AUS vs BAN Highlights: पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल
पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget