एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया, सीरीज में दर्ज की 3-1 से अजेय बढ़त

India vs Australia: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज के चौथे मैच में 20 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की.

Key Events
India vs Australia Score Live Updates 4th T20I IND vs AUS Ball by ball Commentary Raipur IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया, सीरीज में दर्ज की 3-1 से अजेय बढ़त
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच अपडेट्स
Source : PTI

Background

India vs Australia Live Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. अब उसकी निगाहें सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी. टीम इंडिया को तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. लिहाजा इस बार कप्तान सूर्यकुमार यादव नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में यह पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा. टीम इंडिया ने इससे पहले यहां एक वनडे मैच खेला था.

टीम इंडिया चौथे टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. श्रेयस अय्यर और मुकेश कुमार की वापसी हो चुकी है. अय्यर शुरुआती 3 मुकाबलों में नहीं खेले थे. लेकिन वे अब उपलब्ध रहेंगे. मुकेश कुमार शादी की वजह से तीसरे मैच में नहीं खेल सके थे. अय्यर को नंबर 4 पर बैटिंग का मौका मिल सकता है. दीपक चाहर भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध हैं. वे भी अच्छे विकल्प हैं. भारत को पिछले मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब सूर्या जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेंगे.

ऑस्ट्रेलिया की दिक्कतें बढ़ सकती हैं. ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और जोश इंग्लिंस घर लौट चुके हैं. मैक्सवेल ने पिछले मुकाबले में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई थी. लेकिन अब वे नहीं हैं. लिहाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम के मिडिल ऑर्डर में नए खिलाड़ी नजर आएंगे. टीम टिम डेविड और क्रिस ग्रीन पर काफी हद तक निर्भर रह सकती है. नाथन एलिस और एरोन हार्डी को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मुकाबले के लिए संभावित खिलाड़ी -

भारत : यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार

ऑस्ट्रेलिया : ट्रेविस हेड, मैट शॉर्ट, आरोन हार्डी, बेन मैकडरमोट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, क्रिस ग्रीन, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा

22:36 PM (IST)  •  01 Dec 2023

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 20 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने इसके साथ ही सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त दर्ज कर ली है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 174 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन ही बना सकी. भारत के लिए रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 46 रन बनाए. जितेश शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया. यशस्वी जायसवाल ने 37 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 रन बनाए.

22:28 PM (IST)  •  01 Dec 2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 31 रनों की जरूरत

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 31 रनों की जरूरत है. उसने 19 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 144 रन बनाए हैं. मैथ्यू वेड 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. क्रिस ग्रीन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget