एक्सप्लोरर

India vs Australia: तीसरे टेस्ट मैच में आर अश्विन का खेलना नहीं है तय

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के सामने एक बड़ी मुश्किल आ गई है. टीम के अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन का तीसरे मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा है.

चोट के कारण पर्थ टेस्ट से बाहर रहने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का 26 दिसम्बर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भी खेलना तय नहीं माना जा रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अश्विन के खेलने को लेकर अगले 48 घंटे में कोई निर्णय लिया जाएगा.

शास्त्री ने कहा, "जहां तक अश्विन की बात है तो हम अगले 48 घंटों में एक बार फिर जायजा लेंगे और मूल्यांकन करने के बाद ही तय करेंगे कि अगले मैच के लिए वह (अश्विन) फिट हैं या नहीं."

कोच ने अश्विन के अलावा रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर कहा कि वे दोनों चोट से उबर चुके हैं. कोच ने कहा कि प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने को लेकर अभी उन पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

उन्होंने कहा, "रोहित फिट लग रहे हैं. उन्होंने बहुत अच्छा सुधार किया है. लेकिन उन्हें मैच फिटनेस हासिल करनी होगी. हमें यह देखना होगा कि वह कल तक और कितने बेहतर हो पाते हैं. पांड्या फिट हैं."

पांड्या चोट के कारण पहले दो टेस्ट से बाहर थे और अब उन्होंने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए वापसी की है.

शास्त्री ने कहा, "पांड्या का टीम में होने से हमें विकल्प मिलता है. हालांकि चोट से उबरने के बाद उन्होंने ज्यादा फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है. उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला है. तीसरे टेस्ट मैच में शामिल करने से पहले हमें उनको लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा."

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी अभी चिंता का विषय बनी हुई है. टीम का टॉप ऑर्डर नहीं चल पाने के कारण भारत को पर्थ में 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली.

शास्त्री ने टॉप ऑर्डर की विफलता पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, "यह एक बड़ी चिंता की बात है. टॉप ऑर्डर को जिम्मेदारी और जवाबदेही लेनी होगी. उनके पास अनुभव है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget