एक्सप्लोरर

India vs Australia: शतक के करीब पहुंचकर आउट होने से निराश हैं मयंक अग्रवाल

चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 77 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेलने के बाद ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा है कि वह लगातार कर रहे अपनी गलतियों को जल्द ही सुधारने की कोशिश करेंगे.

भारत के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन अपना पहला टेस्ट शतक पूरा नहीं कर पाने से निराश हैं. हालांकि मयंक को यह उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी गलतियों से सबक लेना सीख लेंगे.

अग्रवाल ने चौथे मैच की पहली पारी में 77 रन बनाये जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 18वां टेस्ट शतक जमाया जिससे भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 303 रन बनाये. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 116 रन जोड़े.

इससे पहले मयंक ने मेलबर्न टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए 76 और 42 रन की पारियां खेली थी.

मयंक ने कहा, ‘‘मैं बड़ा स्कोर नहीं बना पाने के कारण निराश हूं लेकिन मेरे लिये यह सीखने का समय है. अगर मैं फिर से यह गलती नहीं करता हूं तो इसका मतलब होगा कि मैंने अच्छी सीख ली. मैं नाथन लियोन पर दबदबा बनाने की सोच रहा था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. मैं वास्तव में निराश हूं कि मैंने अपना विकेट इनाम में दिया.’’

भारत ने केएल राहुल का विकेट दूसरे ओवर में गंवा दिया. इसके बाद अग्रवाल और पुजारा को कठीन पलों से गुजरना पड़ा. अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने साझेदारी निभाने पर ध्यान दिया और वह इस दौरान पुजारा से इसी को लेकर बात करते रहे.

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हाल में मैंने न्यूजीलैंड ए टीम (न्यूजीलैंड में) के खिलाफ इस तरह की शॉर्ट पिच गेंदों का सामना किया था. उन्होंने भी हमारे लिये मुश्किलें पैदा की थी लेकिन ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने हमारी कड़ी परीक्षा ली. उन्होंने बहुत तेज गति से बाउंसर किये. उन्होंने लगातार ऐसा किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना हर विकेट के बाद साझेदारियां निभाने की थी और हमने इसी पर बात की. हमने एक दूसरे से कहा कि शरीर के पास खेलने का प्रयास करो और विकेट नहीं गंवाना है, भले ही हम तेजी से रन नहीं बना पायें. ’’

पुजारा अभी 130 रन बनाकर खेल रहे थे. उन्होंने 250 गेंदों का सामना किया है. इस सीरीज में यह चौथी बार जब पुजारा ने पारी में 200 से अधिक गेंदें खेली. अग्रवाल ने इस सीरीज में तीसरा शतक जड़ने वाले इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर उन्हें दूसरे छोर से बल्लेबाजी करते हुए और गेंदबाजों को परेशानी को डालते हुए देखने का अलग मजा है. वह अपने मजबूत पक्षों को समझते हैं और उनकी रक्षात्मक बल्लेबाजी में उनका जवाब नहीं है. वह रन बनाने के लिये खराब गेंदों का इंतजार करते हैं.’’

अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह पांच दिनी मैच है और इसमें आपके पास पर्याप्त समय होता है. यह लंबे अंतराल वाला मैच है और अगर आप उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखते हो तो आप काफी कुछ सीख सकते हो. संयम उनका मजबूत पक्ष है और वह इस पर कायम रहते हैं.’’

अग्रवाल ने कहा कि अपनी सफलता का श्रेय राहुल द्रविड़ को दिया जिन्होंने उनमें आत्मविश्वास भरा.

उन्होंने कहा, ‘‘रन बनाने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. आप जितना अधिक खेलते हो उतना ही आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. द्रविड़ के रहते हुए खेलना अच्छा रहा. बल्लेबाज होने के नाते हम तकनीक और खेल के बारे में बात करते हैं और वह हमारी मदद करने, हमें सही राह दिखाने और आगे बढ़ने में सहयोग करने के लिये साथ में थे. उनकी सलाह वास्तव में काफी मददगार रही. ’’

अग्रवाल ने टेस्ट मैच में दूसरे दिन की योजना के बारे में कहा, ‘‘हम काफी खुश है. हम चाहते कि हमारे तीन विकेट ही गिरते लेकिन पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद चार विकेट पर 303 रन के स्कोर से मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget