एक्सप्लोरर

BLOG: कहीं नुकसान ना करा दे इस वक्त सलामी जोड़ी के साथ छेड़छाड़

ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे में शिखर धवन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे. रोहित शर्मा ने भी पूरी सीरीज नहीं खेली थी.


टीम इंडिया पहला टी-20 मैच गंवा चुकी है. मुकाबला जबरदस्त हुआ था लेकिन जीत हाथ से फिसल गई. अब दूसरे टी-20 मैच में हार का मतलब है एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद कंगारुओं के हाथ टी-20 सीरीज में पटखनी खाना. यूं तो टीम इंडिया हाल के दिनों में सीमित ओवरों के मैच में जिस शानदार फॉर्म में रही है वहां अगर एकाध मैच हाथ से निकल भी जाए तो कोई बड़ा गम नहीं होता लेकिन हार बार-बार नहीं होनी चाहिए. अपने घर में अपनी पिचों पर तो बिल्कुल भी नहीं. इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि मैच में सही प्लेइंग 11 के साथ के साथ मैदान में उतरा जाए.

पिछले मैच में टीम इंडिया सिर्फ 4 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतरी थी. बुधवार के मुकाबले में भी विराट कोहली प्रयोग करेंगे. उनके प्रयोगों से परेशानी किसी को नहीं है क्योंकि क्रिकेट फैंस जानते हैं कि इस वक्त वो हर प्रयोग 2019 विश्व कप को ध्यान में रखकर कर रहे हैं. बस एक प्रयोग है जिसको लेकर चर्चा करनी पड़ेगी. वो प्रयोग है सलामी जोड़ी के साथ छेड़छाड़. रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी को शायद ही अभी आराम की जरूरत है. इस आराम के नाम पर ही पिछले मैच में शिखर धवन प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे.

सलामी जोड़ी बड़ी मुश्किल से बनती है

इस बात को दुनिया का हर कप्तान समझता है कि किसी भी टीम के सेट ओपनर्स को तैयार करने में खासा वक्त लगता है. सलामी बल्लेबाजी करना मुश्किल रोल है. फिर बात चाहे किसी भी फॉर्मेट की हो. ये खुशकिस्मती है कि टीम इंडिया के पास लिमिटेड ओवरों के मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन के तौर पर बिल्कुल सेट जोड़ी है. लंबे समय से ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के साथ पारी की शुरूआत करते हैं. एक दूसरे के खेल को समझते हैं. खुद को दूसरे के खेल के हिसाब से ‘एडजस्ट’ करना जानते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे में शिखर धवन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे. रोहित शर्मा ने भी पूरी सीरीज नहीं खेली थी. ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों पर वैसा ‘वर्कलोड’ नहीं था जैसा कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर था. लिहाजा इस बात पर विचार विमर्श कर लेना चाहिए कि इन्हें ‘रेस्ट’ देने की वाकई जरूरत है भी या नहीं?

रोहित-शिखर की जोड़ी का जवाब नहीं

ये ठीक है कि विराट कोहली सिर्फ 2019 विश्व कप के मद्देनजर इस तरह के प्रयोग कर रहे हैं. लेकिन डर इस बात का है कि कहीं नए जोड़ीदार के साथ तारतम्य बिठाने की कोशिश में शिखर धवन या रोहित शर्मा ज्यादा प्रेशर ना ले लें. ऐसी भी खबरे हैं कि बुधवार को टी-20 मैच में विराट कोहली रोहित शर्मा को आराम देकर शिखर धवन को वापस लाना चाहते हैं. इस स्थिति में भी जोड़ी तो टूटेगी ही. भूलना नहीं चाहिए कि रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी लिमिटेड ओवरों के मैच में देश की सबसे कामयाब जोड़ियों में से एक है. इस जोड़ी को एक साथ मैदान में उतरते करीब पांच साल का वक्त हो गया है.

2013 में शिखर धवन ने वनडे टीम में वापसी की थी और रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर से ओपनिंग स्लॉट में भेजा गया था. उसके बाद से ये दोनों बल्लेबाज इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं. अभी न्यूज़ीलैंड में इन दोनों बल्लेबाजों ने सचिन तेंडुलकर और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में इन दोनों बल्लेबाजों ने 114 पारियों में 13 शतकीय पारी का सचिन सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था. फिलहाल ये रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के खाते में हैं. जिन्होंने 26 बार शतकीय साझेदारी की है. शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में पहले भी पारी की शुरूआत कर चुकी है. ऐसे में जब तब बहुत ही जरूरी ना हो इस जोड़ी को ‘डिस्टर्ब’ करना नुकसान का सौदा हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण
श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया टीम इंडिया की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Lionel Messi Record: लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, 2026 फीफा वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; कई सालों बाद हुआ ऐसा
लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, 2026 फीफा वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड; कई सालों बाद हुआ ऐसा
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget