एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ खिलाड़ी हो गया चोटिल, रोहित ब्रिगेड को दूसरे टेस्ट में मिलेगा फायदा

IND vs AUS 2nd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच खेले जाने से पहले ही कंगारू टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है.

Mitchell March Injured India vs Australia Test Series: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में दूसरे मैच से पूर्व ऑस्ट्रेलिया  को बहुत बड़ा झटका लगा है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडीलेड में खेला जाना है, लेकिन उससे पहले ही मिचेल मार्श चोटिल हो गए हैं, फिलहाल ब्यू वेबस्टर को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. मार्श पर्थ टेस्ट के दौरान घायल हो गए थे और सीरीज के पहले मैच के बाद से उनकी फिटनेस संबंधी समस्या प्रबल होने लगी थी. यह भी बताया गया कि मार्श इंग्लैंड दौरे के समय से ही इस समस्या से जूझ रहे हैं.

बता दें कि एडीलेड में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेला जाएगा. मार्श के पास रिकवर करने के लिए समय है क्योंकि एडीलेड टेस्ट को शुरू होने में अभी 10 दिन बचे हुए हैं. मेडिकल टीम उनपर करीब से नजर रखे हुए है और वो समय रहते ठीक नहीं हो पाते हैं तो ब्यू वेबस्टर को एडीलेड टेस्ट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. वेबस्टर डोमेस्टिक लेवल पर तास्मानिया की टीम के लिए खेलते हैं, जिसके कप्तान वेबस्टर को एक 'स्पेशल प्लेयर' कहकर संबोधित कर चुके हैं.

रोहित एंड कंपनी को होगा फायदा!

रोहित शर्मा निजी कारणों से पहला टेस्ट मैच नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे टेस्ट से पूर्व वो ऑस्ट्रेलिया आ चुके हैं. दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा वापसी करने वाले हैं और मिचेल मार्श का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए फायदे का सौदा साबित होगा. फायदे का सौदा इसलिए क्योंकि मार्श ने पर्थ टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर 17 ओवर गेंदबाजी की और 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे. इस बीच दूसरी पारी में उन्होंने 47 रन की पारी खेल एक समय ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत की उम्मीद भी जगाई थी.

ब्यू वेबस्टर की बात करें तो उनके फर्स्ट-क्लास करियर के आंकड़े शानदार हैं. उन्होंने अब तक 93 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 12 शतक और 24 फिफ्टी लगाते हुए 5,297 रन बनाए हैं. वेबस्टर दायें हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं और अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 148 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

पहले MI फिर लास्ट में दिल्ली, पहले इन टीमों को खरीदाना चाहते थे शाहरुख खान, मजबूरी में ली KKR; हुआ बड़ा खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget