एक्सप्लोरर

INDvsAUS: स्मिथ-वॉर्नर के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया 100 रनों के पार


INDvsAUS: स्मिथ-वॉर्नर के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया 100 रनों के पार

धर्मशाला: कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 72) और डेविड वार्नर (नाबाद 54) के अर्धशतकों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में भोजनकाल तक एक विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अभी तक 121 रनों की साझेदारी हो चुकी है.


स्मिथ ने अभी तक अपनी पारी में 101 गेंदों का सामना किया है और 10 चौके लगाए हैं. वहीं वार्नर ने अपनी अभी तक की 79 गेंदों की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया है.


अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना मैदान पर उतरी भारतीय टीम टॉस हार गई. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया को पहली गेंद पर ही बड़ा झटका लग गया होता, अगर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर करुण नायर, वार्नर का कैच पकड़ लेते. भुवनेश्वर को ईशांत शर्मा की जगह इस मैच में खेलने का मौका मिला है.


हालांकि, भारत को पहले विकेट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. उमेश यादव ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मैट रेनशॉ (1) को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इस समय आस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 10 था.


भुवनेश्वर ने इसके बाद भी वार्नर को अपनी स्विंग से परेशान किया, लेकिन वह उनका विकेट लेने में सफल नहीं हुए. स्मिथ और वार्नर की जोड़ी ने तेजी से रन बटोरे और भोजनकाल तक मेहमानों को दूसरा झटका नहीं लगने दिया. इस जोड़ी ने 29.2 ओवरों में 4.12 के औसत से रन जोड़े.


कोहली की जगह इस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने इस जोड़ी को आउट करने के लिए अपने पांचों मुख्य गेंदबाजों का उपयोग किया, लेकिन कोई भी गेंदबाज सफल नहीं हुआ.


शानदार फॉर्म में चल रहे स्मिथ ने अश्विन द्वारा फेंके गए 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपने 50 रन पूरे किए. इस मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे चाइनामैन कुलदीप यादव के पहले ओवर में चौका मारकर वार्नर ने इस श्रृंखला का अपना पहला अर्धशतक ठोका.


इससे पहले वार्नर का इस श्रृंखला में सर्वोच्च स्कोर 38 रन था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL और इंटरनेशनल में जमीन आसमान का अंतर...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए रहाणे
'IPL और इंटरनेशनल में जमीन आसमान का अंतर...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए रहाणे
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget