एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट ड्रॉ, बारिश ने बिगाड़ा खेला

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द गाबा में खेला गया टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ हो गया है. इस मुकाबले के पांचवें दिन बारिश ने काफी परेशान किया.

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के द गाबा में खेला गया टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ हो गया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन मैच के पांचवें दिन टी-ब्रेक के बाद मुकाबला शुरू नहीं हो सका. बारिश और कम रौशनी को देखते हुए मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सीरीज में अभी भी 1-1 की बराबरी पर हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे. इस दौरान स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा था. हेड ने 152 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं स्मिथ ने 101 रन बनाए थे. एलेक्स कैरी ने 70 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटके थे. वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए थे. आकाश दीप और नीतीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया था.

टीम इंडिया के लिए राहुल का दमदार प्रदर्शन -

भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 260 रन बनाए. इस दौरान ओपनर केएल राहुल ने अहम भूमिका निभाई. राहुल ने 139 गेंदों का सामना करते हुए 89 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके लगाए. रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 123 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए. जडेजा की इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. आकाश दीप ने अंत में 31 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों का कहर -

भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान घातक गेंदबाजी की. ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि उसने इसके बाद पारी घोषित कर दी. एलेक्स कैरी ने नाबाद 20 रन बनाए थे. कमिंस ने 22 रनों की पारी खेली. भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने 3 विकेट झटके. सिराज और आकाश दीप ने 2-2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान के बीच 1 मार्च को मुकाबला? रावलपिंडी में नहीं होंगे मैच, सामने आयी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget