एक्सप्लोरर

IND Vs AUS 3rd ODI Playing XI: दोनों टीमों में बदलाव होना तय, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को वार्नर की चोट की वजह से बदलाव करने को मजबूर होना पड़ा है.टीम इंडिया अपने खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की वजह से तीसरे वनडे मुकाबले में बदलाव करने पर विचार करेगी.

IND Vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी बुधवार को कैनबरा में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. वनडे सीरीज पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया की कोशिश तीसरे मुकाबले में सम्मान बचाने की होगी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी. वार्नर के चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव होना तय है. कप्तान विराट कोहली भी तीसरे वनडे में नए खिलाड़ियों पर दांव लगना चाहेंगे.

तीसरे वनडे में भारतीय टीम में दो या तीन बदलाव देखने को मिल सकते हैं. स्पिन गेंदबाद युजवेंद्र चहल पहले दोनों मुकाबलों में ना सिर्फ बेअसर साबित हुए हैं बल्कि उन्होंने जमकर रन खर्च किए हैं. चहल के स्थान पर कुलदीप यादव को टीम में मौका दिया जा सकता है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपने नाम हैट्रिक भी कर चुके हैं.

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

नवदीप सैनी का तीसरे वनडे से बाहर होना लगभग तय है. सैनी ने पहले मैच में 10 ओवर में 83 रन खर्च किए और उन्होंने दूसरे वनडे में सिर्फ सात ओवर में ही 70 रन दे दिए. सैनी की जगह पर युवा गेंदबाज टी नटराजन को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है. शार्दुल ठाकुर भी हालांकि सैनी की जगह पर खेल सकते हैं.

इसके अलावा ओपनिंग जोड़ी में भी टीम इंडिया बदलाव के बारे में विचार कर सकती है. मयंक अग्रवाल को दोनों मुकाबलों में अच्छी शुरुआत तो मिली है, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए हैं. मयंक अग्रवाल के स्थान पर शुभमन गिल को टीम में मौका दिया जा सकता है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव तय

ऑस्ट्रेलिया टीम में तीसरे वनडे में बदलाव होना तय है. डेविड वार्नर चोटिल होने की वजह से लिमिटिड ओवर सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि पैट कमिंस को तीसरे वनडे से आराम दिया गया है. वार्नर के स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में मैथ्यू वेड को जगह मिल सकती है. लाबुशेन ने हालांकि ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने का दावा किया है, लेकिन इस पर फैसला मैच से पहले ही होगा.

मिशेल स्टार्क को भी ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे वनडे में आराम देने पर विचार कर सकती है. पहले दोनों वनडे मुकाबलों में स्टार्क बेहद ही खर्चीले साबित हुए हैं. कमिंस की जगह सीन अबॉट और स्टार्क की जगह डेनियल सैम्स को तीसरे वनडे में मौका मिल सकता है.

संभावित Playing XI

Team India: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

Australia: आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मोजेज हेनरिक्स, एलेक्स कैरी, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क , एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड.

IND Vs AUS: स्टार्क के समर्थन में आए कप्तान फिंच, लेकिन तीसरे वनडे में होगा यह बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget