एक्सप्लोरर

IND Vs AUS 3rd ODI: पांड्या-जडेजा ने जड़े शानदार अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रन की चुनौती

IND Vs AUS: टीम इंडिया ने 5 विकेट 152 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद पांड्या ने जडेजा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और छठे विकेट के लिए 150 रन की पार्टनरशिप की.

IND Vs AUS: भारत ने कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले जा रही तीसरे और अंतिम वनडे मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत ने कप्तान विराट कोहली के 63, हार्दिक पांड्या के नाबाद 92 और रवींद्र जडेजा की नाबाद 66 रनों की पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 302 रन बनाए.

भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम सात ओवरों में 93 रन जुटाए और भारत के लिए वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया. कप्तान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 78 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे. पांड्या और जडेजा ने छठे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

टीम इंडिया के लिए तीसरे वनडे में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला.

शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई. लेकिन 33 के स्कोर पर गिल एगर का शिकार बन गए. अय्यर एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और वह 19 रन बनाकर जाम्पा का शिकार हुए.

विराट ने खेली 63 रन की पारी

केएल राहुल को भी 5 रन के स्कोर पर ही एगर ने अपना शिकार बनाया. विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और अपना 60वां अर्धशतक पूरा किया. विराट कोहली 63 रन बनाकर सीरीज में तीसरी बार हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए.

टीम इंडिया 152 के स्कोर पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में नज़र आ रही थी. लेकिन अंत में पांड्या ने 92 और जडेजा ने नाबाद 60 रन की पारी खेलकर टीम को 302 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. जाम्पा ने 10 ओवर में सिर्फ 45 रन दिए, जबकि एगर ने अपने 10 ओवर में 44 रन खर्च किए. आस्ट्रेलिया के लिए एश्टन एगर ने दो, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, एडम जाम्पा ने एक-एक विकेट लिए.

Aus v Ind: वनडे में डेब्यू के बाद पहली बार एक साल में शतक नहीं लगा पाए विराट कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget