एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज, जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. शुक्रवार को मुंबई का मौसम क्रिकेट के अनुकूल रहने की उम्मीद है.

India vs Australia 1st ODI Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से होगी. शुक्रवार को एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. भारतीय टीम का इरादा पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में बढ़त लेने का होगा. वहीं कगारू टीम टेस्ट सीरीज में मिली हार की निराशा से बाहर आना चाहेगी. आइए आपके बताते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे के दौरान मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?. 

वेदर रिपोर्ट

वेदर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान मुंबई का मौसम क्रिकेट के अनुकूल रहेगा. मैच के समय मुंबई शहर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं पांच फीसदी आसमान पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान आर्द्रता 46 फीसदी रहेगी. कुल मिलाकर मैच के दौरान खिलाड़ियों को उमस का सामना करना पड़ सकता है. 

हार्दिक करेंगे कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले वनडे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं रहेंगे. वह निजी कारणों के चलते इस मैच में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह पहले वनडे में हार्दिक पंड्या कप्तानी करेंगे. यह पहला मौका होगा जब हार्दिक वनडे में भारत की कमान संभालेंगे. इससे पहले वह टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं. इस बीच उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गैरहाजिरी में टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट को बैक किया है. 

हार्दिक के मुताबिक, 'जसप्रीत बुमराह काफी समय से टीम में नहीं हैं. बॉलिंग ग्रुप अच्छा काम कर रहा है. उन्होंने जितने मैच खेले हैं वे सभी अनुभवी हैं.' हार्दिक पंड्या ने आगे कहा, 'जसप्रीत बुमराह के होने से बहुत फर्क पड़ता है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हम ज्यादा परेशान नहीं हैं क्योंकि जिन लोगों ने बुमराह की भूमिका निभाई है. मुझे पूरा भरोसा है कि वे बहुत अच्छा करेंगे.'

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: प्रैक्टिस के दौरान MS Dhoni की बाइसेप्स देख फैंस हैरान, बोले- 'इसीलिए माही पहनते हैं फुल स्लीव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget