एक्सप्लोरर

IND vs AFG: भारत की टी20 टीम में बदलने वाला है विराट कोहली का रोल? अफगानिस्तान के खिलाफ दिख सकता है बड़ा बदलाव

India vs Afghanistan: विराट कोहली की टी20 टीम में जिम्मेदारी बदल सकती है. इसका भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी20 में असर दिखाई दे सकता है.

India vs Afghanistan 1st T20: विराट कोहली और रोहित शर्मा की टी20 टीम में लंबे वक्त के बाद वापसी हुई है. रोहित और विराट करीब एक साल तक भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 को लेकर भी सोच रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विराट की जिम्मेदारी में बदलाव कर सकता है. वे रोहित शर्मा के साथ एक अहम रोल में नजर आ सकते हैं.

द टेलीग्राफ ऑनलाइन के मुताबिक हेड कोच राहुल द्रविड़ और सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर ने कोहली से उनकी जिम्मेदारी को लेकर बातचीत की है. यह बातचीत केपटाउन में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मैच के बाद हुई है. कोहली अब नई भूमिका में नजर आ सकते हैं. वे रोहित के साथ टी20 में ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं शुभमन गिल नंबर 3 पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

अगर कोहली टी20 करियर पर नजर डालें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 115 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 4008 रन बनाए हैं. कोहली ने इस फॉर्मेट में एक शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 122 रन रहा है. कोहली का टी20 में 137.96 स्ट्राइक रेट रहा है. उन्होंने बॉलिंग में भी हाथ आजमाया है. वे 4 विकेट ले चुके हैं.

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में खेले जाने वाले मुकाबले में कई अहम बदलाव दिख सकते हैं. कोहली, शुभमन के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता है. इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह को भी मौका मिल सकता है. रिंकू ने अभी तक प्रभावी प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें : Rashid Khan Ruled Out: भारत के खिलाफ टी20 से पहले अफगानिस्तान को झटका, सीरीज से बाहर हुए राशिद खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget