एक्सप्लोरर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कायम है भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली की बादशाहत

आईसीसी के द्वारा जारी किए गए टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम और उसके कप्तान विराट कोहली नंबर एक स्थान पर बरकरार हैं.

ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में पहली बार हारने के बाद भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 116 अंकों के साथ भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनी हुई है.

वहीं कप्तान कोहली के बल्लेबाजों की रैंकिंग में 922 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (897) से 25 अंक आगे हैं. ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि युवा ऋषभ पंत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 17वें स्थान पर हैं.

गेंदबाजों में कैगिसो रबादा अब भी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर काबिज है जबकि रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन पांचवें और नौवें स्थान पर हैं. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 711 अंक लेकर 15वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

इंग्लैंड को अपना तीसरा स्थान बरकरार रखने के लिये वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज जीतनी होगी जबकि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका भी इसके एक दिन बाद शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज में महत्वपूर्ण अंक हासिल करना चाहेंगे.

इंग्लैंड अगर वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करता है तो उसके 109 अंक हो जाएंगे लेकिन वह तब भी भारत और साउथ अफ्रीका से पीछे रहेगा जबकि सीरीज का परिणाम कुछ भी रहने पर वेस्टइंडीज आठवें स्थान पर रहेगा.

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का परिणाम कुछ भी रहने पर दोनों टीमें पांचवें और छठे स्थान पर बनी रहेंगी. ऑस्ट्रेलिया को हालांकि 2-0 से जीत दर्ज करने पर तीन अंक मिलेंगे और उसके 104 अंक हो जाएंगे जबकि श्रीलंका को दो अंक का नुकसान होगा ओर उसके 89 अंक रह जाएंगे.

श्रीलंका अगर 2-0 से जीत दर्ज करता है तो उसके 95 अंक हो जाएंगे और वह ऑस्ट्रेलिया से केवल दो अंक पीछे रहेगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget