एक्सप्लोरर

T20 World Cup: BCCI ने टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया, धोनी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

T20 World Cup, Team India Players List: 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले 2021 टी20 विश्व कप के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान कर दिया है.

Indian Team for T20 World Cup 2021: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान (Oman) में खेले जाने वाले 2021 टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने तीन स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी चुना है, जो टीम इंडिया के साथ जाएंगे. वहीं बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को विश्व कप के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. 

धोनी होंगे मेंटॉर

बीसीसीआई ने 2021 टी20 विश्व कप के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का मेंटॉर नियुक्त किया है. ऐसा माना जा रहा है कि विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनने में धोनी की भी अहम भूमिका रही है. 

धवन, चहल और अय्यर समेत इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, अय्यर को स्टैंडबाय खिलाड़ी में रखा गया है. इसके अलावा चोट के कारण वॉशिंग्टन सुंदर भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. हैरानी की बात यह है कि विश्व कप टीम में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली है. 

अश्विन की हुई टीम में वापसी

बीसीसीआई ने यूएई की पिचों को ध्यान में रखते हुए स्पिन गेंदबाजों और स्पिन ऑलराउंडर को तवज्जो दी है. अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विश्व कप टीम में शामिल किया गया है. वहीं रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और राहुल चाहर भी इस टीम का हिस्सा हैं. साथ ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी टीम में शामिल किए गए हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया ( Team India schedule T20 World Cup)

बता दें कि भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 3 नवंबर को अफगानिस्तान और 5 नवंबर को सुपर 12 में क्वालिफाई करने वाली टीम (बी-1) से भिड़ेगी. 

टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम (15 Member Indian Team Squad for T20 World Cup)

भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह , भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget