एक्सप्लोरर

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, अक्षर पटेल को अश्विन ने रिप्लेस किया

R Ashwin: विश्व कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. स्टार स्पिनर आर अश्विन ने अक्षर पटेल को रिप्लेस कर दिया है.

R Ashwin Replace Axar Patel: वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. स्टार स्पिनर आर अश्विन ने ऑलराउंडर अश्रर पटेल को रिप्लेस कर दिया है. अक्षर पटेल चोट के चलते टीम से दूर थे. वहीं, अश्विन को विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया था, जिसमें उन्होंने गेंद से कमाल दिखाते हुए सिलेक्टर्स को प्रभावित किया. अक्षर की चोट अश्विन के लिए मौका साबित हुई. 

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के दो मुकाबलों में 22 की औसत से 4 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के ज़रिए अश्विन ने वनडे में लंबे वक़्त बाद वापसी की थी. इससे पहले अश्विन ने भारत के लिए आखिरी वनडे मुकाबला 21 जनवरी 2022 में खेला था. लेकिन अब उन्हें मेगा इवेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बना लिया गया है. वे अब तक भारत के लिए 115 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके हैं. 

एशिया कप में चोटिल हुए थे अक्षर 

बता दें कि अक्षर पटेल एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 चरण में खेले गए मुकाबले में चोटिल हुए थे. अक्षर की चोट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि विश्व कप से पहले वो ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. 

अब तक ऐसा रहा अश्विन अंतर्राष्ट्रीय करियर 

अश्विन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 94 टेस्ट, 115 वनडे और 65 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में अश्विन ने 489, वनडे में 155 और टी20 इंटरनेशनल में 72 विकेट चटका लिए हैं. गेंद के अलावा अश्विन बल्ले से भी कमाल करने की काबिलियत रखते हैं. टेस्ट में वे 5 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं वनडे में भी उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकल चुका है. 

वर्ल्ड कप के लिए भारत का फाइनल स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.  

 

ये भी पढ़ें...

Asian Games 2023: सऊदी अरब से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, पहले हाफ में बराबरी के बाद भी 0-2 से गंवाया मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा
MCG में होगा टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फाइनल, दोनों सेमीफाइनल के वेन्यू का भी खुलासा
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget