एक्सप्लोरर

भारत पाक सीरीज को लेकर आईसीसी पर भड़के अकरम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए बीसीसीआई को राजी नहीं कर पाने पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को जमकर लताड़ लगाई.

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए बीसीसीआई को राजी नहीं कर पाने पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को जमकर लताड़ लगाई.

अकरम ने कहा कि ऐसा लगता है कि आईसीसी के पास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलने के लिए राजी करने की शक्ति ही नहीं है.

अपने समय में स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले अकरम ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि पाकिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ मैच खेल पाने में सक्षम नहीं हैं.

51 वर्षीय अकरम ने भारत-पाकिस्तान सीरीज की पहल में असफल होने के लिए आईसीसी की आलोचना की. अकरम का मानना है कि इस मुद्दे को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए.

'जियो टीवी' को दिए एक बयान में अकरम ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आईसीसी के पास बीसीसीआई को राजी करने का अधिकार है, लेकिन मैं एक बार फिर इस बात को दोहराना चाहता हूं लोगों से लोगों का संपर्क बेहद जरूरी होता है. राजनीति और खेल को एक-दूसरे से अलग रखना चाहिए."

अकरम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज से कहीं अधिक रोमांचक होता है.

अपने करियर में 356 वनडे मैचों में 502 विकेट लेने वाले अकरम ने कहा कि एशेज सीरीज को करीब दो करोड़ लोग देखते हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले किसी भी मैच को अरब लोग देखते हैं.

बीसीसीआई ने साल 2014 में पाकिस्तान के साथ 2015 से 2023 तक छह द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए अपनी स्वीकृति दी थी, जिसमें से चार सीरीज का आयोजन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा किया जाना था. हालांकि, दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव व राजनीति परेशानियों के कारण बीसीसीआई ने पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार की सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है.

इस साल आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था, जिसमें सरफराज अहमद की टीम ने विराट कोहली की टीम को 180 रनों से मात दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Student Protest: 'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
क्यों लगातार चोटिल हो रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? विवेक राजदान ने बताई वजह
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget