एक्सप्लोरर

IND vs ENG: Team India को खल गई जसप्रीत बुमराह की कमी, सेमीफाइनल में फेल हुए सभी गेंदबाज

Jasprit Bumrah Team India: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम की बॉलिंग बुरी तरह फेल हुई. इस मुकाबले में बुमराह की कमी खली.

Jasprit Bumrah India vs England Adelaide: इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल मैच में हराकर फाइनल में जगह बना ली है. भारत को इस मैच में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सभी गेंदबाज फेल हुए. वे एक भी विकेट नहीं ले पाए. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से लेकर मोहम्मद शमी तक, सभी रन रोकने भी असफल रहे. भारतीय टीम को इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की कमी खली. बुमराह डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. लेकिन वे चोट की वजह से बाहर थे.

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 168 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवरों में बिना किसी नुकसान के मैच जीत लिया. टीम के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और जीत दिला दी. भारतीय गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ने में नाकाम रहे. कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाजों के बाद स्पिन बॉलर्स को भी आजमाया, लेकिन कुछ काम नहीं आया. अगर इस मुकाबले में बुमराह रहे होते तो शायद नतीजे में फर्क होता.

बुमराह चोटिल होने के बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे. वहां से वे लौटे तो उम्मीद की जा रही थी कि वे टी20 विश्वकप 2022 में खेलेंगे, लेकिन इसके बाद उनका दर्द और बढ़ गया. लिहाजा वे टी20 विश्वकप 2022 से पूरी तरह बाहर हो गए. भारतीय टीम सेमीफाइनल में जिस तरह से हारी है, अगर बुमराह रहे होते तो उम्मीद की जा रही है कि नतीजे कुछ और हो सकते थे. बुमराह ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 सितंबर को खेला था. इसके बाद वे वापसी नहीं कर पाए हैं.

टीम इंडिया सेमीफाइनल में हार के साथ ही बाहर हो गई है. अब टी20 विश्वकप 2022 का फाइनल मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 13 नवंबर को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: खराब कप्तानी की वजह से टीम इंडिया को सेमीफाइनल में करना पड़ा हार का सामना? मैच में हुई ये गलतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget