एक्सप्लोरर

IND vs ENG: खराब कप्तानी की वजह से टीम इंडिया को सेमीफाइनल में करना पड़ा हार का सामना? मैच में हुई ये गलतियां

Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार भारतीय फैंस को किसी भी तरह हजम नहीं हो रही है.

Rohit Sharma T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार भारतीय फैंस को किसी भी तरह हजम नहीं हो रही है. इस हार में टीम के कप्तान रोहित शर्मा की ओर से कुछ ऐसी गलतियां देखने को मिलीं जिनका खामियाजा भारत को टूर्नामेंट से बाहर होकर चुकाना पड़ा है. आइए जानते हैं मैच में रोहित ने कौन सी गलतियां की जो भारत को भारी पड़ गई.

धीमी बल्लेबाजी करके टीम पर बढ़ाया दबाव

रोहित की पहली गलती यह रही कि उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की. सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में यदि आप 28 गेंदों का सामना करने के बाद केवल 27 रन बनाते हैं तो यह टीम को हमेशा भारी पड़ने वाला है. रोहित ने बिल्कुल भी आक्रमण करने की मंशा नहीं दिखाई और यही कारण था कि दूसरे छोर के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बढ़ा और भारत ने विकेट गंवाए.

टीम चयन में हुई गलतियां

रोहित ने टीम के चुनाव में भी गलतियां की. रविचंद्रन अश्विन को लगातार मौके दिए गए जबकि वह अधिकतर मैचों में फीके ही साबित हुए. एडिलेड का मैदान जहां पर लगभग हर टीम ने एक लेग स्पिनर को मौका दिया वहां भी भारत ने युजवेंद्र चहल को मौका नहीं दिया. चहल को टीम में शामिल नहीं करना रोहित की सबसे बड़ी गलती थी. यदि चहल टीम में होते तो संभवतः भारत के लिए परिणाम कुछ अलग हो सकता था.

कप्तानी में काफी जल्दी अपना लिया डिफेंसिव मोड

रोहित की कप्तानी में भी आज खामियां देखने को मिली और वह काफी जल्दी डिफेंसिव मोड में चले गए. अर्शदीप सिंह को पहले ओवर में जब मार पड़ी तो फिर रोहित दोबारा उनकी तरफ नहीं गए और जल्दी से गेंदबाजी में परिवर्तन कर दिया. पावरप्ले के बाद से ही यह साफ तौर पर देखने को मिल रहा था कि रोहित के ऊपर दबाव काफी अधिक है और वह सही तरीके से गेंदबाजी में बदलाव नहीं कर पा रहे थे और देखते ही देखते मैच उनके हाथ से निकल गया.

यह भी पढ़ें:

T20 WC 2022: इंग्लैंड ने भारत को बुरी तरह हराकर फाइनल में बनाई जगह, एडिलेड में 10 विकेट से दर्ज की जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget