एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: एशिया कप का हिस्सा बन सकता है भारत, पीसीबी ने आयोजन के लिए निकाला नया फॉर्मूला

Asia Cup 2023: भारत साफ कर चुका है कि वह किसी भी हाल में अपने क्रिकेटर्स को पाकिस्तान नहीं भेजेगा. पीसीबी ने इसलिए नया फॉर्मूला निकाला है.

Asia Cup 2023: पाकिस्तान में इस साल होने वाले एशिया कप के आयोजन पर तलवार लटकी हुई है. पाकिस्तान के साथ विवादित संबंधों की वजह से भारत अपने क्रिकेटर्स को पाक नहीं भेजने की रणनीति पर कायम है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी ने एशिया कप के आयोजन के लिए नया फॉर्मूला निकाला है. पीसीबी ने एशिया कप में खेले जाने भारत के मैचों का आयोजन पाकिस्तान की बजाए न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने का प्रस्ताव दिया है. 

पीसीबी प्रमुख नजम सेठी की ओर से यह प्रस्ताव एशियन क्रिकेट काउंसिल को भोजा गया है. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत अपने मैच तटस्थ स्थल पर खेल सकता है जबकि बाकी टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी.

सेठी ने कहा, ''हमने इसे हाइब्रिड मॉडल पर कराने का फैसला किया है जहां पाकिस्तान एशिया कप के मैच अपने घरेलू मैदान पर और भारत अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेलेगा. एशियाई क्रिकेट परिषद को यह हमारा प्रस्ताव है.''

एशिया कप का आयोजन दो से 17 सितंबर तक प्रस्तावित है जिसमें छह टीमों भाग लेंगी. आयोजन स्थल को लेकर अनिश्चितता के कारण हालांकि अभी मैचों के सटीक कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की गई है.

पाकिस्तान और भारत के अलावा एशिया कप में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के साथ  एक क्वालिफायर टीम भाग लेगी. क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नेपाल में जारी है.

भारत के साथ संबंध सुधरने की उम्मीद

सेठी को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के अगले महीने शंघाई सहयोग संगठन परिषद की बैठक के लिए भारत दौरे से काफी उम्मीद है . उन्होंने उम्मीद जताई की विदेश मंत्री की गोवा यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने में मदद मिलेगी.

सेठी ने कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि रिश्ते सामान्य हो सकते है. अगर ऐसा तब होता है तो 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने पर भारत विचार करेगा.  हमें तटस्थ स्थान पर एशिया कप खेलने के साथ विश्व कप के लिए भारत जाने की सलाह दी गयी है.''

सेठी ने संकेत दिया कि उनके देश की जनता का मत यह है कि पाकिस्तान को भारत के साथ समान शर्तों पर क्रिकेट खेलना चाहिए.

(भाषा के इनपुट के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget