एक्सप्लोरर

Road Safety World Series Final: इंडिया लीजेंड्स दोबारा बने चैंपियन, फाइनल में लंकाई दिग्गजों को 33 रन से हराया

India Legends vs Sri Lanka Legends: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रन से हराया.

Road Safety World Series 2022 Champions: इंडिया लीजेंड्स (India Legends) ने एक बार फिर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का टाइटल अपने नाम कर लिया. शनिवार रात को हुए फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स (Sri Lnaka Legends) को 33 रन से शिकस्त दी. यहां इंडिया लीजेंड्स के लिए नमन ओझा (Naman Ojha) ने ताबड़तोड़ शतक लगाया. वह 'प्लेयर ऑफ दी मैच' भी रहे.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सीजन के खिताब पर भी इंडिया लीजेंड्स ने कब्जा जमाया था. इस बार दूसरे सीजन में यह टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रही. मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

नमन ओझा ने 71 गेंद पर 108 रन की पारी खेली. वह शुरू से लेकर आखिरी तक एक छोर पर टिके रहे. सचिन तेंदुलकर (0), सुरेश रैना (4), युसूफ पठान (0) सस्ते में पवेलियन लौटे. विनय कुमार (36), युवराज सिंह (19) और इरफान पठान (11) ने छोटी-छाटी पारियां खेलते हुए नमन ओझा का साथ दिया. श्रीलंका की और से नुवान कुलसेकरा ने तीन, उदाना ने दो और इशान जयारत्ने ने एक विकेट चटकाया.

162 रन पर ऑलआउट हो गए लंकाई लीजेंड्स
196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका लीजेंड्स के विकेट शुरुआत से ही गिरते रहे. दिलशान मुनावीरा (8), सनत जयसूर्या (5), तिलकरत्ने दिलशान (11) सस्ते में पवेलियन लौट गए. श्रीलंका लीजेंड्स के मध्यक्रम के बल्लेबाज भी नियमित अंतराल में विकेट गंवाते रहे. उपल थरंगा (10), असीला गुणारत्ने (19), जीवन मेंडिस (20) छोटी-छोटी पारियां खेली. एकमात्र इशान जयारत्ने ने 22 गेंद पर 51 रन जड़कर अपनी टीम को विशाल हार से बचाया. पूरी लंकाई टीम 18.5 ओवर में 162 रन पर सिमट गई. इंडिया लीजेंड्स की ओर से विनय कुमार तीन, अभिमन्यू मिथून ने दो और बाकी गेदंबाजों को एक-एक विकेट मिला.

'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' रहे तिलकरत्ने दिलशान
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान अपनी टीम को चैंपियन तो नहीं बना पाए लेकिन वह इस बार 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' रहे. उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के इस सीजन में 192 रन बनाए और 5 विकेट भी हासिल किए. 

इंडिया लीजेंड्स की चैंपियन स्क्वाड
सचिन तेंदुलकर (कप्तान), सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, युसूफ पठान, हरभजन सिंह, मुनफ पटेल, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, विनय कुमार, अभिमन्यू मिथुन, राजेश पंवार और राहुल शर्मा.

यह भी पढ़ें...

Team India: 'भारत को अपना दूसरा जहीर खान मिल गया' पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस गेंदबाज के लिए कही यह बात

Team India's Fielding: इस साल टीम इंडिया ने ड्रॉप किए 25% कैच, आकाश चोपड़ा ने बताए खराब फील्डिंग के कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget