एक्सप्लोरर

INDvsAUS: तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

INDvsAUS: तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा


इंदौर: पांच वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसी जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है.


ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एरॉन फिंच (124) के शतक और कप्तान स्टीव स्मिथ (63) की पारियों के दम पर पूरे 50 ओवर खेलते हुए छह विकेट के नुकसान पर 293 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. भारत ने 294 के लक्ष्य को हार्दिक पांड्या (78) रोहित शर्मा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) की बेहतरीन पारियों के बूते 47.5 ओवरों में ही पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. पांड्या ने दो विकेट भी लिए. ऑलराउंडर खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.


रोहित और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी करते हुए जीत की नींव रखी. इसके बाद पांड्या और मनीष पांडे (नाबाद 36) ने पांचवें विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया. महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 3) और पांडे ने मिलकर जीत की औपचारिकता को पूरा किया.


रोहित और रहाणे की जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को परेशान किया. 71 रन बनाने के लिए रोहित ने 62 गेंदें ही खेलीं और अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के मारे. उन्हें नाथन कल्टर नाइल ने पवेलियन भेजकर मेहमान टीम को पहली सफलता दिलाई. टीम के खाते में आठ रन ही जुड़े थे कि रहाणे कमिंस की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. रहाणे ने 76 गेंदें खेलीं और नौ चौके लगाए.


दो सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारत पर थोड़ा दबाव आ गया था. कोहली ने फिर जिम्मेदारी ली और टीम को 203 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने पांड्या के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े.


हालांकि, कोहली अपनी पारी को 28 रनों से आगे नहीं बढ़ा पाए. एश्टन अगर की गेंद पर वह फिंच के हाथों लपके गए. कप्तान का स्थान लेने आए केदार जाधव अपने बल्ले से सिर्फ दो रनों का ही योगदान दे सके.


तीन रनों के भीतर दो विकेट खोने के बाद मेजबान टीम एक बार फिर दबाव में थी और ऑस्ट्रेलिया को जीत की खुशबू आने लगी थी. पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के सपने को तोड़ दिया. 


यहां से उन्होंने मनीष पांडे के साथ पारी को संभाला और टीम को जीत की दहलीज तक ले गए. 72 गेंदें खेलते हुए पांड्या ने पांच चौके और चार छक्के लगाए. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने उनका कैच भी छोड़ा जिसका पांड्या ने बखूबी फायदा उठाया. जीत के लिए जब 10 रन चाहिए थे तभी पांड्या पवेलियन लौट लिए. इसके बाद धोनी और पांडे ने टीम को जीत दिलाई.


 


इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को डेविड वार्नर (42) और फिंच ने बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े. वार्नर को पांड्या ने पवेलियन भेजा. यहां से फिंच और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की. इस जोड़ी के सामने न भारतीय तेज गेंदबाज चले न पिछले दो मैचों से मेहमान टीम को परेशान करने वाले चाइनमैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की जोड़ी चली. लेकिन जैसे ही यह जोड़ टूटी, ऑस्ट्रेलियाई टीम भटकती नजर आने लगी और 300 के आंकड़े के पार नहीं जा सकी. 


इस जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को दूसरे विकेट के लिए लंबा इंतजार करवाया. 224 के कुल स्कोर पर आखिरकार कुलदीप ने फिंच को जाधव के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेजा. फिंच ने 125 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और पांच छक्के लगाए.


कप्तान स्मिथ 243 के कुल स्कोर पर कुलदीप का ही शिकार बने. उन्होंने 71 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए. इन दोनों के जाने के बाद पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 27) ने एक छोर संभाले रखा और टीम को 290 के आंकड़े तक पहुंचाया. लेकिन, स्टोइनिस को दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला और इसी कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम 300 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई.


स्मिथ के जाने के बाद अगले ओवर में चहल ने खतरनाक ग्लैन मैक्सवेल (5) को छकाते हुए महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टम्पिंग कराया. ट्रेविस हेड चार, पीटर हैंड्सकॉम्ब तीन रनों का ही योगदान दे सके. स्टोइनिस के साथ एश्टन अगर छह गेदों में एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर नाबाद लौटे. 


भारत की तरफ से कुलदीप और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए. पांड्या और चहल को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget