एक्सप्लोरर

मुख्य कोच के लिए इंटरव्यू की तारीख को बढ़ाया गया आगे, स्वंतत्रता दिवस के बाद हो सकते हैं

यह बैठक शुरुआत में होनी थी, 13 या 14 अगस्त को, लेकिन उम्मीदवारों को छांटने के बाद सिर्फ छह लोगों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है. समिति निश्चित तौर पर बीसीसीआई को कुछ नाम सुझाएगी और इसके बाद यह बीसीसीआई पर निर्भर करेगा कि वह किसे चुनती है.

भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के चयन में कुछ दिनों की देरी हो सकती है क्योंकि तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) कोच पद के लिए इंटरव्यू 15 अगस्त के बाद लेगी. पहले जो खबरें थी उनके मुताबिक कोच पद के लिए इंटरव्यू 13 से 14 अगस्त को होने की संभावना थी. इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने कहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ एक दिन का समय लगना है क्योंकि इसके लिए सिर्फ छह उम्मीदवारों को छांटा गया है. उन्होंने कहा, "यह बैठक शुरुआत में होनी थी, 13 या 14 अगस्त को, लेकिन उम्मीदवारों को छांटने के बाद सिर्फ छह लोगों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है. इन सभी के इंटरव्यू के लिए एक दिन काफी है." सूत्र ने कहा, "कुछ कागजी कार्रवाई अभी बाकी है और सीएसी जब पूरी प्रक्रिया शुरू करेगी उससे पहले सभी तरह की कार्रवाई पूरा करने की जरूरत है. मुझे नहीं लगता कि यह 15 अगस्त से पहले हो पाएगा." जब पूछा गया कि क्या विराट कोहली से कोच चुनने के बारे में विचार किया जाएगा तो सूत्र ने कहा कि जिस तरह से महिला टीम का कोच चुनने की प्रक्रिया में कप्तान की भूमिका नहीं थी उसी तरह इस बार भी कप्तान इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें कप्तान को शामिल किया जाएगा क्योंकि जो गाइडलाइंस उन्हें दी गई हैं उसके मुताबिक, उन्हें साफ दिशा निर्देश हैं कि इसमें कौन हिस्सा लेगा, कौन नहीं. अब समिति पर निर्भर करता है कि वह कोच पद के लिए किसे चुनते हैं. इसमें न ही कप्तान और न ही सीओए का कोई रोल होगा. यह प्रक्रिया महिला टीम के कोच को नियुक्त करने के लिए अपनाई गई थी." सूत्र ने कहा, "समिति निश्चित तौर पर बीसीसीआई को कुछ नाम सुझाएगी और इसके बाद यह बीसीसीआई पर निर्भर करेगा कि वह किसे चुनती है." कप्तान विराट ने हालांकि विंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले अपनी पसंद को जगजाहिर कर दिया था और कहा था कि टीम मौजूदा कोच रवि शास्त्री के साथ खुश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब
क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 21 साल के खिलाड़ी ने ठोक दिए 159
टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 21 साल के खिलाड़ी ने ठोक दिए 159
टीम इंडिया की जापान में मस्ती, वैभव की नोबिता पोस्ट से श्रेयस-तिलक की जुगलबंदी तक छाई तस्वीरें
टीम इंडिया की जापान में मस्ती, वैभव की नोबिता पोस्ट से श्रेयस-तिलक की जुगलबंदी तक छाई तस्वीरें

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
PM मोदी ने बताई भारत की 5500 परसेंट ग्रोथ की कहानी, 4 फोटोज किए शेयर
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब
क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
Embed widget