एक्सप्लोरर

Virat And Rohit: जीत लिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, जानें अब कब मैदान पर लौटेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

Rohit Sharma And Virat Kohli: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता. विराट कोहली भी इस विनिंग टीम का हिस्सा रहे.

Rohit Sharma And Virat Kohli Pair: विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था. दोनों ही दिग्गजों के अचानक संन्यास ने सभी को हैरान कर दिया था. हालांकि दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. तो अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि विश्व विजेता बनने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी मैदान पर कब वापसी करेगी?

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तुरंत बाद टीम इंडिया ज़िम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगी, जिसकी शुरुआत 06 जुलाई, शनिवार से होगी. रोहित और विराट ने टी20 इंटरनेशनल से किनारा कर लिया है. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों का इस सीरीज़ में खेलने का कोई मतलब नहीं बनता. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज़ के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. 

इसके बाद टीम इंडिया व्हाइट बॉल सीरीज़ के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. भारत और श्रीलंका के बीच 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज़ खेली जाएगी. इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज़ के साथ होगी, जिसका पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं टी20 सीरीज़ का आखिरी मैच 30 जुलाई को होगा. 

फिर अगले महीने यानी 02 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज़ की शुरुआत होगी. इस वनडे सीरीज़ के ज़रिए रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी कर सकते हैं. हालांकि अभी रोहित और विराट की वापसी को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोबारा कब टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए मैदान पर नज़र आते हैं. 

2024 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित-विराट ने किया कमाल

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने पूरे विश्व कप में ही अच्छी फॉर्म दिखाई. वह टू्र्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे थे. रोहित ने 8 मैचों की 8 पारियों में 36.71 की औसत और 156.71 के स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए. दूसरी तरफ विराट कोहली पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप दिखाई दिए लेकिन फाइनल में उन्होंने 59 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए थे.

 

ये भी पढ़ें...

Watch: सूर्या के कैच पर सवाल उठाने वालों को साउथ अफ्रीकी दिग्गज का जवाब, कर दी बोलती बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget