एक्सप्लोरर

'भारत का फास्ट बॉलिंग अटैक..., शमी को एंडरसन से सीखना चाहिए,' जानिए ऐसा क्यों बोले ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा मानते हैं कि जसप्रीत बुमराह मौजूदा वक्त में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं. वहीं उन्होंने कहा कि शमी को लंबे करियर के लिए एंडरसन से सीखना चाहिए.

ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का मानना है कि भारत के मौजूदा तेज आक्रमण के पास अभी भी देने के लिए बहुत कुछ है. वहीं उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लंबे करियर के लिए इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन से सीखना चाहिए. 

ग्लेन मैकग्रा ने एमआरएफ पेस फाउंडेशन के एक कार्यक्रम से इतर न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, हमें अगली पीढ़ी के तेज गेंदबाजों का इंतजार करना होगा. अभी जसप्रीत बुमराह के पास काफी समय है. मोहम्मद शमी की उम्र होने लगी है, लेकिन अभी उसके भीतर काफी क्रिकेट बाकी है. मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अभी बहुत कुछ दे सकता है. शमी बेहतरीन गेंदबाज हैं और लंबे समय से खेल रहे हैं. उनके पास नियंत्रण और तेवर दोनों हैं और वह हालात के अनुकूल तेजी से ढल जाता है. 

उन्होंने आगे कहा, सिराज अच्छा खेल रहा है. बुमराह भी टीम में है. भारत के पास अच्छा आक्रमण है. बता दें कि शमी पैर की मांसपेशी की सर्जरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल सके थे. मैकग्रा ने कहा कि शमी को एंडरसन से सीखना चाहिये कि बढ़ती उम्र में फिटनेस कैसे बरकरार रखी जाये. 

एंडरसन ने भारत के खिलाफ धर्मशाला में पांचवें और आखिरी टेस्ट में 700वां विकेट लिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए. मैकग्रा ने कहा, यह कठिन है, लेकिन शमी जैसे गेंदबाज के पास अनुभव है. उम्र बढने के साथ भी कठिन अभ्यास, तैयारी और अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रेरणा की जरूरत होती है. जेम्स एंडरसन को देखो जो 41 साल का है, लेकिन 700वां टेस्ट विकेट लिया और अच्छी गेंदबाजी कर रहा है. 

यह पूछने पर कि क्या बुमराह दुनिया के तीन सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से हैं, मैकग्रा ने कहा, निश्चित तौर पर. इसमें कोई शक नहीं. चोट के कारण कुछ समय बाहर रहने के बाद उसने शानदार वापसी की. उसे विकेट लेने और कामयाब होने की कुंजी पता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget