एक्सप्लोरर

INDvsSL: इंदौर में टी-20 सीरीज अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया इंदौर में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय पहले मैच को जीतकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

इंदौर: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया इंदौर में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय पहले मैच को जीतकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

श्रीलंकाई टीम की मुश्किलों का कोई अंत नहीं है जिन्हें कटक में टी20 सीरीज के शुरूआती मुकाबले में 93 रन की करारी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा और यह नतीजा एकतरफा ही रहा जिसने कईयों को यह सवाल पूछने के लिये बाध्य कर दिया कि भारत का बार बार इतनी कमजोर टीम से खेलना कितना तार्किक है.

यह सीरीज अगले महीने में भारत के साउथ अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिये कोई अच्छी तैयारी साबित नहीं हुई है क्योंकि घरेलू टीम ने पसंदीदा परिस्थितियों में कमजोर टीम के खिलाफ दबदबा बनाये रखा.

भारतीय बल्लेबाजों ने कमजोर आक्रमण के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया. रन और विकेट हमेशा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं लेकिन सवाल इस बात का है कि साउथ अफ्रीकी परिस्थितियों में इनका यह प्रदर्शन कितना मायने रखेगा.

नियमित कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन तथा भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति के बावजूद श्रीलंकाई खिलाड़ियों को कोई राहत नहीं मिली जो अपने सीनियर जैसे एंजेलो मैथ्यूज पर ज्यादा ही निर्भर हैं.

श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों का सामना करने में जूझते रहे. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे मजबूत ढांचे ने मेजबानों के लिये एक अच्छी बेंच स्ट्रेंथ तैयार कर दी है.

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी इंटरनेशनल डेब्यू करने के तुंरत बाद खुद के लिये जगह बनाने में सफल रहे. श्रीलंका को जरूरत है कि उसके कप्तान तिसारा परेरा, उपुल थरंगा और मैथ्यूज उदाहरण पेश कर नेतृत्व करें. ये लंबे समय से टीम का हिस्सा रहे हैं और अगर ये मजबूत प्रदर्शन करते हैं तो वे खिलाड़ियों में कुछ उत्साह और उम्मीद जगा सकते हैं.

दुष्मंत चामीरा और धनंजय डि सिल्वा जैसे खिलाड़ियों ने उम्मीद जगायी है तथा उन्हें निरंतर प्रदर्शन करने के लिये मार्गदर्शन की जरूरत है.

भारत को इस श्रीलंकाई टीम पर दबदबा बनाने के लिये भारत को अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम की जरूरत नहीं है लेकिन उनका अच्छा प्रदर्शन करना आवश्यक है. उन्हें भले ही सफलता का बड़ा श्रेय नहीं मिले लेकिन कमजोर टीम के खिलाफ असफलता निश्चित रूप से नकारात्मक साबित होगी.

महेंद्र सिंह धोनी की फिनिशर की भूमिका पर भी पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे हैं, उन्होंने कटक में चौथे स्थान पर भेजे जाने के बाद कुछ रन जुटाये और उनके इसी स्थान पर बल्लेबाजी करने की संभावना है ताकि वह साउथ अफ्रीका में वनडे और टी20 चुनौती से पहले मैच में काफी ओवर खेल सकें.

श्रेयस अय्यर भी कोहली और धवन की अनुपस्थिति में कुछ रन जुटाना चाहेंगे. लोकेश राहुल भी अच्छी फॉर्म में हैं और भारतीय गेंदबाज भी दौरे की शुरूआत से अच्छी लय में हैं. टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थम्पी और जयदेव उनादकट.

श्रीलंका: तिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसाल जनित परेरा, धनुष्का गुणतिलक, निरोशन डिकवेला, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रम, दासुन शनाका, चतुरंगा डि सिल्वा, सचित पाथिराना, धनंजय डि सिल्वा, नुआन प्रदीप, विश्व फर्नांडो और दुष्मंत चामीरा.

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में क्या बदलाव किया? अक्षर पटेल बताया सुपर प्लान
टी20 में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में क्या बदलाव किया? अक्षर पटेल बताया सुपर प्लान
India vs England ODI: जीतने के बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
जीतने के बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
Ind Vs ENG Viral Video: रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget