एक्सप्लोरर

विश्व कप टीम के लिए खुद को बड़ा दावेदार मानते हैं श्रेयस अय्यर

अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में अब बस 16 महीने का समय बचा है. लेकिन भारतीय टीम अभी भी मिडिल ऑर्डर के लिए एक सही विकल्प का तलाश नहीं कर पाई है. ऐसे में श्रेयस अय्यर इसे ‘मौके’ के रूप में देखते हैं और इन स्थानों के लिए दावा पेश कर रहे हैं.

भारत की वनडे टीम में चौथे या पांचवें स्थान के लिए अय्यर को दावेदार के रूप में देखा जा रहा है और इस स्थान के लिए उन्हें अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक और संभवत: सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों से चुनौती मिलेगी. हालाकि कप्तान विराट कोहली ने काफी हद तक साफ कर दिया है कि रहाणे भारत के लिए नंबर चार बल्लेबाज रहेंगे. कप्तान के इस बयान के बाद मुंबई का यह 23 वर्षीय बल्लेबाज हालांकि तनाव में नहीं है.

साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद अय्यर ने पीटीआई से कहा, ‘‘बल्लेबाजी क्रम के लिए किसी भी तरह की कंपटीशन को लेकर मैं परेशान नहीं हूं. इसके होने से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता हूं. मेरे लिए स्थान के लिए चुनौती पेश करना खतरा नहीं बल्कि मौका है.’’

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे में 18 और 30 रन की पारी खेलने वाले अय्यर ने कहा, ‘‘साथ ही मेरा ध्यान सिर्फ अपने खेल में सुधार पर है और मैं इस बारे में नहीं सोचता कि मुझे किससे चुनौती मिलती है.’’

इस बल्लेबाज ने ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन सीनियर टीम के साथ अनुभव अलग रहा.

दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘जिन दो मैचों में मैंने बल्लेबाजी की उनमें मुझे पिछले साल ए टूर की तुलना में पिच काफी तेज लगी. उस टूर के दौरान प्रिटोरिया में पिचें इतनी तेज नहीं थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सीखने वाला अनुभव है. साथ ही खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने के दबाव को मत भूलिए. मुझे आईपीएल में खचाखच भरे स्टेडियमों में खेलने का अनुभव है लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है.’’

शीर्ष स्तर पर खेलने की चुनौती के बारे में पूछने पर अय्यर ने कहा, ‘‘जो भी कहता है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का दबाव महसूस नहीं करता वह झूठ बोलता है.’’

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अय्यर को अपने साथ बरकरार रखा है और वह रिकी पोंटिंग के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी; लिस्ट में बाबर आजम भी
पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
रोहित शर्मा-विराट कोहली का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
रोहित-विराट का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज

वीडियोज

अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget