एक्सप्लोरर

148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया के नाम 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हार मिली. इस हार के साथ टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है.

IND vs ENG Records: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला गया, जिसमें पहली पारी में बढ़त के बावजूद टीम इंडिया हार गई. यह ऐसा पहला मैच भी था, जिसमें शुभमन गिल भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे थे. क्रिकेट में हार और जीत चलती रहती है, लेकिन लीड्स टेस्ट में आई इस शिकस्त के कारण भारतीय टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. दरअसल भारत अब ऐसा पहला देश बन गया है, जो किसी एक टेस्ट मैच में 5 शतक लगाने के बावजूद हार गई है.

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने पहली पारी में शतक लगाया था. वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत और केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई थी. मैच में कुल 5 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाया. भारत अब ऐसा पहला देश बना है, जो मैच में 5 शतकीय पारियों के बावजूद हार गया है.

यह टेस्ट क्रिकेट के 148 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ है. इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था. 1928 के मेलबर्न टेस्ट में 4 शतकीय पारियों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी.

लीड्स में इंग्लैंड ने रचा इतिहास

लीड्स के हेडिंग्ली क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ 404 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था. ऑस्ट्रेलिया का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है, लेकिन इंग्लैंड इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. इस मैदान पर इंग्लैंड ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 362 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. अब इंग्लिश टीम ने भारत के खिलाफ 371 रनों के लक्ष्य को चेज करके अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर कर लिया है.

यह भी पढ़ें:

कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच? नोट कर लीजिए दिन-तारीख और समय

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget