एक्सप्लोरर

कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच? नोट कर लीजिए दिन-तारीख और समय

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच अगला टेस्ट मैच 2 जुलाई से खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम, एजबास्टेन में खेला जाएगा.

India vs England 2nd Test Date And Time: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है. टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से शिकस्त दी. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा. 

भारतीय समय के अनुसार दूसरा टेस्ट मैच भी दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा. वहीं मुकाबले का टॉस दोपहर तीन बजे होगा. इस मैच को भी आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से आगे है. ऐसे में अब टीम इंडिया हर हाल में दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. 

पहले टेस्ट में चमके बल्लेबाज, लेकिन गेंदबाज रहे फ्लॉप 

लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की बात करें तो बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन भारत के गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पंजा जरूर खोला, लेकिन दूसरी पारी में वह भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके. इंग्लैंड ने 371 रनों के विशाल लक्ष्य को सिर्फ पांच विकेट खोकर अंतिम दिन मैच जीता. 

भारत के लिए पहले टेस्ट में कुल पांच शतक लगे. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाया. वह विदेश में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं. इसके अलावा केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने भी सेंचुरी जड़ी. 

हेडिंग्ले के लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच का लेखा-जोखा 

भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच में पहले खेलने के बाद 471 रन बनाए थे. भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 101, शुभमन गिल ने 147 और ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 465 रन बना डाले. इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 और हैरी ब्रूक ने 99 रन बनाए. फिर दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 364 रन बनाए और अंग्रेजों को 371 रनों का लक्ष्य दिया. इस बार भारत के लिए केएल राहुल ने 137 और ऋषभ पंत ने 118 रनों की पारी खेली. यानी पंत ने दोनों पारियों में सेंचुरी बनाई. अब इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य था, जिसे अंग्रेजों ने आसानी से हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 149, जैक क्रॉली ने 65 और जो रूट ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ 44 रनों पर नाबाद रहे.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
तमीम का शतक, फिर भी 300 पार नहीं कर पाई बांग्लादेश, सीरीज जीतने के लिए पाकिस्तान को चाहिए इतने रन
तमीम का शतक, फिर भी 300 पार नहीं कर पाई बांग्लादेश, सीरीज जीतने के लिए पाकिस्तान को चाहिए इतने रन
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
पाकिस्तान टीम का होने वाला है कायापलट! दिग्गज क्रिकेटर के दावे से सब हैरान
पाकिस्तान टीम का होने वाला है कायापलट! दिग्गज क्रिकेटर के दावे से सब हैरान

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget