एक्सप्लोरर

अंडर-19 विश्व कप : भारत ने श्रीलंका को दी 90 रनों से मात, किया विजयी आगाज

भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और टीम को मजबूत स्कोर दिया. यशस्वी जायसवाल (59) और दिव्यांश सक्सेना (29) ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े.

मौजूदा विजेता भारत ने अंडर-19 विश्व कप की शानदार शुरुआत करते हुए रविवार को खेले गए अपने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रनों से करारी मात दी. भारत ने मानगाउंग ओवल पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया और श्रीलंकाई टीम को 45.2 ओवरों में 207 रनों पर ढेर कर जीत हासिल की. श्रीलंका के शीर्ष क्रम और मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उन्हें बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. कप्तान निपुन धनंजय ही अर्धशतक जमा सके. उन्होंने 59 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए. राविंडु रसांथा एक रन से अर्धशतक से चूक गए. कामिला मिसारा ने भी 39 रनों का योगदान दिया लेकिन इन तीनों के अलावा मध्य क्रम में कोई और बल्लेबाज खड़ा नहीं हो सका और टीम का निचला क्रम तो पूरी तरह से ढह गया. भारतीय अंडर-19 टीम के लिए आकाश सिंह, सिद्देश वीर, रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए. कार्तिक त्यागी और सुशांत मिश्रा ने एक-एक विकेट लिए. इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और टीम को मजबूत स्कोर दिया. यशस्वी जायसवाल (59) और दिव्यांश सक्सेना (29) ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े. इसी स्कोर पर दिव्यांश आउट हो गए और यशस्वी 112 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 74 गेंदों का सामना कर आठ चौके मारे. यशस्वी के अलावा कप्तान प्रियम गर्ग ने 72 गेंदों पर 56 और ध्रुव जुरेल ने 48 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए. प्रियम ने अपनी पारी में सिर्फ दो चौके मारे. जुरेल ने अपनी पारी में 48 गेंदें खेलीं और तीन चौके तथा एक छक्का लगाया. जुरेल के साथ सिद्देश भी 44 रन बनाकर नाबाद रहे. सिद्देश ने तेजतर्रार पारी खेली. उन्होंने 27 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget