एक्सप्लोरर

IND vs BAN: सांसें रोक देने वाले टेस्ट में टीम इंडिया ने मारी बाज़ी, बांग्लादेश के जब्ड़े से छीनी जीत, सीरीज पर किया कब्जा

IND vs BAN: 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम बुरी स्थिति में फंस गई थी जब उन्होंने 74 रनों पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद आर अश्विन और श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया.

IND vs BAN: भारत ने ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम बुरी स्थिति में फंस गई थी जब उन्होंने 74 रनों पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद श्रेयस अय्यर (29*) और रविचंद्रन अश्विन (42*) ने 71 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए भारतीय टीम की नैया पार लगाई. 13 टेस्ट में यह भारत की बांग्लादेश के खिलाफ 11वीं जीत है और बांग्लादेश के हाथों से पहली जीत का मौका छिटक गया.

पहली पारी में भारत ने हासिल की 87 रनों की बढ़त

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे जिसमें मोमिनुल हक ने सबसे अधिक 84 रनों का योगदान दिया था. उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट हासिल किए थे. जवाब में भारत ने पहली पारी में 314 रन बनाए थे और अच्छी बढ़त हासिल की थी. भारत के लिए ऋषभ पंत ने 93 और श्रेयस अय्यर ने 87 रनों की पारी खेली थी. बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट अपने नाम किए थे.

दूसरी पारी में बांग्लादेश ने दिखाया कमाल का खेल

दूसरी पारी खेलने उतरी बांग्लादेश ने 113 रनों पर ही छह विकेट गंवा दिए थे और भारत की पकड़ मैच पर मजबूत हो गई थी. हालांकि, लिटन दास ने 73 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को संभाला और उन्हें नुरुल हसन (31) तथा तस्कीन अहमद (31*) से अच्छा साथ मिला था. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 231 रन बनाते हुए भारत को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य दिया था. स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तीसरे दिन ही 37 के स्कोर पर चार झटके लग चुके थे.

चौथे दिन बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत करते हुए भारत को तीन झटके और देते हुए उनका स्कोर 74/7 कर दिया था. इसके बाद अय्यर और अश्विन ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की अविजित साझेदारी की और भारत को जीत दिलाई. बांग्लादेश के लिए मेहंदी हसन मिराज ने पांच विकेट हासिल किए, लेकिन अपनी टीम को जिता नहीं सके.

यह भी पढ़ें:

IPL 2023: क्या इस बार वापसी कर पाएगी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस? जानें टीम की मजबूती और कमजोरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget