एक्सप्लोरर

निदास ट्रॉफी: टी-20 ट्राई सीरीज में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, मैच के हीरो बने शंकर

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया.

कोलंबो: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हरा दिया. भारत ने इस मैच के साथ टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला है. उसे श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में हार मिली थी.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए. भारत ने इस लक्ष्य को चार विकेट गंवाकर 18.4 ओवरों में 140 का स्कोर बनाते हुए हासिल कर लिया.

बांग्लादेश की ओर से दिए गए 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा (17) ने 28 रनों की साझेदारी ही की थी कि मुस्ताफिकुर रहमान ने रोहित को बोल्ड कर टीम को पहला झटका दिया.

रोहित के आउट होने के बाद धवन का साथ देने आए युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (7) को रुबेल हुसैन ने ज्यादा देर तक मैदान पर टिकने नहीं दिया और बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. 40 के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे.

भारत को अब भी जीत के लिए 89 गेंदों पर 100 रनों की जरूरत थी. ऐसे में सुरेश रैना (28) तीसरे बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे. छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच हासिल करने से चूके मेहदी हसन ने रैना को जीवनदान दिया.

इस जीवनदान को पाकर रैना ने धवन के साथ 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 108 के स्कोर तक पहुंचाया. यहां एक बार फिर रुबेल की गेंद पर मेहदी को रैना को कैच आउट करने का मौका मिला और इस बार वह इस मौके से चूके नहीं.

बांग्लादेश के गेंदबाज तस्किन अहमद ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन कर रहे धवन को लिटन दास के हाथों कैच आउट करा भारतीय टीम का अहम विकेट गिरा दिया. हालांकि, टीम लगभग अपने लक्ष्य तक पहुंच चुकी थी. धवन ने 43 गेंदों का सामना कर पांच चौके और दो छक्के लगाए.

इसके बाद, मनीष पांडे (नाबाद 27) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 2) ने 17 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. इसके साथ ही भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की. इस पारी में बांग्लादेश के लिए हुसैन ने सबसे अधिक दो विकेट लिए, वहीं मुस्ताफिजुर और तस्किन को एक-एक सफलता मिली.

इससे पहले, बांग्लादेश ने अपनी पारी की शुरूआत बेहद खराब की. उसके लिए सबसे अधिक 34 रन बनाए जबकि शब्बीर रहमान ने 30 रनों का योगदान दिया.

भारत के लिए बांग्लादेश की पारी को 139 रनों पर समेटने में जयदेव उनादकट ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि विजय शंकर ने दो सफलता हासिल की. शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिले. शंकर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget