एक्सप्लोरर

On This Day: वीरेंद्र सहवाग ने आज ही के दिन रचा था इतिहास, दोहरा शतक जड़कर वेस्टइंडीज को इंदौर में दी थी शिकस्त

Virender Sehwag Record: वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में 2011 में शानदार दोहरा शतक जड़ा था. टीम इंडिया ने यह मुकाबला जीत लिया था.

Virender Sehwag Record IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने कई यादगार पारियां खेली. लेकिन इनमें से कुछ पारियां सहवाग के साथ-साथ फैंस के लिए भी खास रहीं. सहवाग वनडे क्रिकेट के एक मैच में भारत के लिए सबसे रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और उनका यह रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है. सहवाग ने यह उपलब्धि 2011 में आज (8 दिसंबर) ही के दिन हासिल की थी.

दरअसल साल 2011 में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई थी. इस दौरान वनडे सीरीज का चौथा मैच इंदौर में खेला गया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा. टीम इंडिया ने 418 रन बनाए. इस दौरान कप्तान सहवाग और गौतम गंभीर ओपनिंग करने आए. गंभीर 67 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन सहवाग टिके रहे. उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 219 रन बनाए. सहवाग की इस पारी में 25 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. 

इंदौर में सहवाग की इस पारी ने तहलका मचा दिया. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. सहवाग भारत के लिए एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान हैं. उनका यह रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है. इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए थे.सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं. सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 186 रन बनाए थे.

गौरतलब है कि इंदौर में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 153 रनों से हरा दिया था. इस मुकाबले में सुरेश रैना ने भी अर्धशतक लगाया था. उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए थे. रैना की इस पारी में 6 चौके शामिल थे. भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 265 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए थे. राहुल शर्मा को भी तीन विकेट मिले थे.

यह भी पढ़ें : S Sreesanth: जब BCCI ने मैच फिक्सिंग मामले में श्रीसंत पर लगा दिया था ‘आजीवन बैन’, डिटेल में जानें पूरा माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget