एक्सप्लोरर

IND vs WI: सैमसन ने सिराज को विलेन बनने से बचाया, अगर ऐसा हो जाता तो टीम इंडिया गंवा देती पहला वनडे!

India vs West Indies 1st ODI: अंतिम ओवर में जब वेस्टइंडीज को 15 रन बनाने थे तब विकेटकीपर संजू सैमसन ने मोहम्मद सिराज को विलेन बनने से बचाया. जानिए कैसे.

India vs West Indies 1st ODI: इंग्लैंड को टी20 और वनडे सीरीज में धूल चटाने के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज दौरे पर भी जीत के साथ आगाज़ किया. शुक्रवार को त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने तीन रनों से जीत दर्ज की. सिराज ने अंतिम ओवर में भारत को जीत दिलाई, लेकिन पहले वनडे के हीरो रहे सिराज लास्ट ओवर में ही विलेन बन सकते थे, लेकिन विकेटकीपर संजू सैमसन ने उन्हें खलनायक बनने से बचा लिया. 

सैमसन ने इस तरह सिराज को विलेन बनने से बचाया

दरअसल, अंतिम दो गेंदों में जब वेस्टइंडीज को आठ रन बनाने थे, तब सिराज ने एक वाइड गेंद फेंकी. सिराज ने लेग साइड पर काफी बाहर गेंद की थी. ये वाइड का चौका भी हो सकता था, लेकिन सैमसन ने डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया. हुसैन बड़ी शॉट्स नहीं लगा पा रहे थे, ऐसे में शेफर्ड ने एक रन लेने से भी मना कर दिया. सैमसन अगर फुल स्ट्रैच डाइव लगाकर इस गेंद को न रोकते तो पॉर्ट ऑफ स्पेन के हीरो रहे सिराज भारत की हार के विलेन बन जाते.

आखिरी ओवर में नहीं बने 15 रन

वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन बनाने थे, ऐसे में कप्तान शिखर धवन ने दो विकेट ले चुके सिराज को गेंद सौंपी. इससे पहले सिराज ने 48वें ओवर में भी शानदार गेंदबाजी की थी. 

लास्ट ओवर में स्ट्राइक पर थे अकील हुसैन. सिराज ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया. इसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन आया. फिर क्रीज़ पर आए आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे शेफर्ड. उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका लगाया. अब विंडीज को अंतिम 3 गेंदों में 10 रन बनाने थे. चौथी गेंद पर फिर दो रन बने. इसके बाद सिराज ने वाइड बॉल फेंकी. फिर दो रन बने और लास्ट बॉल पर सिर्फ एक रन आया. इस तरह सिराज ने 15 रन डिफेंड किए और विंडीज की टीम 3 रनों से मैच हार गई. 

मैच का लेखा-जोखा

भारत ने पहले खेलने के बाद शिखर धवन की 97 रनों की कप्तानी पारी की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 308 रन बनाए थे. इसके जवाब में मेज़बान टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 305 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के लिए काइल मेयर्स ने 75, ब्रेंडन किंग ने 54, रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 39 और अकील हुसैन ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली.  

यह भी पढ़ें-

IND vs WI: रोमारियो शेफर्ड ने पलट दिया था मैच का पासा, फिर अंतिम ओवर में सिराज ने ऐसे दिलाई जीत

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget