एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद कप्तान Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

IND vs WI: रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से जो चाहती थी, उसने वो हासिल किया. बता दें कि पहली बार भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है.

Rohit Sharma's Statement After Winning The Series: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से जो चाहती थी, उसने वो हासिल किया. भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 96 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

रोहित की वनडे कप्तान के रूप में यह पहली सीरीज थी. वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, हमने इस सीरीज में बहुत सी चीजों को जांचा परखा. हम इस सीरीज से जो कुछ भी चाहते थे, उसे हमने हासिल किया. 

विराट कोहली के कप्तानी दौर के समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट में हाल में कुछ हलचल देखने को मिली और इस संदर्भ में रोहित से ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में पूछा गया. 
उन्होंने कहा, जब तक हम खेल रहे हैं बातें होती रहेंगी. हम जानते हैं कि हम भारत में उच्च स्तर का खेल खेल रहे हैं और लोगों की निगाहें हम पर हैं. खिलाड़ी और व्यक्तिगत रूप से हम जानते हैं कि हमें किस चीज पर ध्यान केंद्रित करना है. 

रोहित ने आगे कहा, बाहर क्या बातें हो रही हैं इसका ड्रेसिंग रूम के माहौल पर असर नहीं पड़ता. हमसे जो उम्मीद की जा रही है, हम वैसा प्रदर्शन करते हैं तो यह महत्वपूर्ण है. 

भारतीय कप्तान ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की फिर से प्रशंसा की, जिन्होंने तीन विकेट लिये और जिन्हें तीन मैचों में नौ विकेट लेने के लिये सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. रोहित ने कहा, हम चाहते थे कि गेंदबाज पिच से उछाल हासिल करें. हमारे पास ऐसा गेंदबाज है जो उस लेंथ से गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है. हमारे तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा. यहां तक कि सिराज ने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं प्रभावित था. शार्दुल, दीपक को भी मौके मिले. 

वहीं स्पिनर कुलदीप यादव की सफल वापसी के बारे में कप्तान ने कहा, कुलदीप और चहल दोनों हमारे लिये महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. उन्होंने एक समूह के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है. 

भारत को खराब शुरुआत से उबारने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाजों के बारे में रोहित ने कहा, शीर्ष क्रम नहीं चल रहा है. ऐसे में यह देखकर अच्छा लगा कि मध्यक्रम ने हमें संकट से उबारा. आज उन्होंने हमें सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. यह सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू था. 

इसे भी पढ़ें-

IPL Auction 2022: यहां देखें 590 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और उनका बेस प्राइस, जानें नीलामी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

IPL 2022 Auction: इन बल्लेबाजों को हर हाल में खरीदना चाहेंगी टीमें, जमकर होगी पैसों की बरसात

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget