एक्सप्लोरर

Mukesh Kumar Test Debut: टीम इंडिया के लिए डेब्यू मैच खेलेंगे मुकेश कुमार, पढ़ें अब तक कैसा रहा प्रदर्शन

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. वे टीम इंडिया के लिए डेब्यू टेस्ट मैच खेलेंगे.

India vs West Indies 2nd Test Mukesh Kumar: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने इसके लिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. टीम इंडिया ने मुकेश कुमार को मौका दिया है. मुकेश भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच खेलेंगे. उनका घरेलू मैचों में अब तक अच्छा प्रदर्शन रहा है. मुकेश इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं.  .

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद बताया कि मुकेश डेब्यू करेंगे. उन्होंने कहा, ''शार्दुल ठाकुर फिट नहीं है. मुकेश कुमार डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी मेहनत की है.'' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट करके मुकेश को बधाई दी. बोर्ड ने मुकेश की फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा, ''मुकेश कुमार को बधाई. वे टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.''

मुकेश राइट आर्म मीडिया फास्ट बॉलर हैं. उन्होंने घरेलू मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है. मुकेश ने 70 फर्स्ट क्लास पारियों में 149 विकेट झटके हैं. उनका इस दौरान एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है. उन्होंने 6 बार पांच या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं. मुकेश ने लिस्ट ए के 24 मैचों में 26 विकेट हासिल किए हैं. वे टी20 मैचों में भी 32 विकेट ले चुके हैं. मुकेश को आईपीएल के पिछले सीजन में खेलने का मौका मिला. वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे. मुकेश ने आईपीएल 2023 के 10 मैचों में 7 विकेट लिए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर 2 विकेट लेना रहा.

यह भी पढ़ें : FIFA Women's World Cup 2023: आज से होगा फीफा विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड कर रहे सह-मेजबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget