एक्सप्लोरर

IND vs WI: भारत को 260 रनों की बढ़त, दूसरी पारी में भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर बनाए 185 रन

वेस्टइंडीज ने अपने कल के स्कोर आठ विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया. दोनों बल्लेबाजों ने नौवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. भारत ने पहली पारी में 297 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 222 रन पर ऑलआउट कर दिया था.

भारत ने यहां सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 260 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है. चायकाल के समय कप्तान विराट कोहली 111 गेंदों पर एक चौके की मदद से 51 और पहली पारी में 81 रन की शानदार पारी खेलने वाले उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 140 गेंदों पर प53 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत ने पहली पारी में 297 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 222 रन पर ऑलआउट कर दिया था. इस तरह भारत के पास पहली पारी के आधार पर 75 रन की बढ़त हासिल थी. भारत ने लंच तक बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए थे. लंच के बाद टीम ने 30 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल (16), 73 के स्कोर पर लाकेश राहुल और 81 के स्कोर पर चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवा दिया. मयंक ने 43 गेंदों पर दो चौके, राहुल ने 85 गेंदों पर चार चौके और पुजारा ने 53 गेंदों पर एक चौका लगाया. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज को दो और केमार रोच को अब तक एक सफलता हाथ लगी है. इससे पहले, वेस्टइंडीज ने अपने कल के स्कोर आठ विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया. कप्तान जेसन होल्डर ने 10 और मिग्यूएल कमिंस ने खाता खोले बिना अपनी पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने नौवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की. मेजबान टीम को नौंवा झटका होल्डर के रूप में 220 के स्कोर पर लगा. उन्होंने 65 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए. इसके दो रन बाद ही कमिंस 45 गेंदों पर खाता खोले बिना 10वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. होल्डर और कमिसं के अलावा क्रैग ब्रैथवेट ने 14, जॉन कैम्पवेल ने 23, अपना पदार्पण टेस्ट मैच खेल रहे शामर ब्रूक्स ने 11, डैरेन ब्रावो 18, रोस्टन चेज ने 48, शाई होप ने 24, शिमरोन हेटमेयर ने 35 और केमार रोच ने शून्य रन बनाए. भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने 43 रन पर पांच विकेट, मोहम्मद शमी ने 48 रन पर दो विकेट, रवींद्र जडेजा ने 64 रन पर दो विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 55 रन पर एक विकेट हासिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget