एक्सप्लोरर

IND vs WI-A: अभ्यास मैच में चमके पुजारा, रहाणे और हनुमा विहारी, मुकाबला हुआ ड्रॉ

भारत और वेस्टइंडीज-ए क्रिकेट टीमों के बीच कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया.

भारत और वेस्टइंडीज-ए क्रिकेट टीमों के बीच कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेतेश्वर पुजारा (100) रिटायर्ड हर्ट, और रोहित शर्मा (68) की बेहतरीन पारियों की मदद से अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 297 रनों पर घोषित कर दी थी.

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई टीम को 181 रनों पर ढेर कर दिया था. भारत की ओर से इशांत शर्मा, उमेश यादव और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए थे.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर 200 रनों की बढ़त बना ली थी. तीसरे दिन सोमवार को भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 54 और हनुमा विहारी ने 64 रनों की पारी खेली.

भारतीय टीम ने 78 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. वेस्टइंडीज-ए की ओर से अकीम फ्रेजर ने दो विकेट लिए.

इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 47 रनों के कुल योग पर मेजबान टीम के तीन विकेट झटक लिए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया.

इस मैच की खास बात यह रही कि 22 अगस्त से वेस्टइंडीज के साथ होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को अभ्यास का भरपूर मौका मिला. पुजारा ने शतक लगाकर अपने फॉर्म में होने का एलान किया तो रहाणे और विहारी ने अर्द्धशतकों की मदद से भारतीय मध्यक्रम के मजबूत रहने का भरोसा जताया.

भारत को 22 से 26 अगस्त तक एंटिगा में पहला टेस्ट मैच खेलना है. यह दोनों टीमों का विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत पहला मुकाबला होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget