एक्सप्लोरर

IND vs WI: फ्लोरिडा में जीत का 'सिक्सर' लगाना चाहेगी टीम इंडिया, जानिए फाइनल में किसका पलड़ा भारी?

IND vs WI 5th T20: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम और पांचवां मैच खेला जाएगा. जो टीम यह मैच जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी.

India vs West Indies 5th T20 Match Preview: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गई है. पहले दो टी20 हारने वाली टीम इंडिया ने दमदार वापसी की और लगातार दो मैच जीतकर सीरीज को 2-2 पर ला दिया. अब जो भी टीम आज जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी. 

फ्लोरिडा में जीत का 'सिक्सर' लगाना चाहेगी टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और अंतिम टी20 आज फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया जीत का सिक्सर लगाना चाहेगी. इससे पहले टीम इंडिया यहां 2019 में दो मैच, 2022 में दो मैच और बीते कल यानी शनिवार को एक मैच जीत चुकी है. ऐसे में आज टीम इंडिया यहां लगातार छठा मैच जीतना चाहेगी. इस मैदान पर 2016 में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को एक रन से हराया था. 

बिना किसी बदलाव के उतर सकती है टीम इंडिया

भारत के लिए चौथे मैच में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने ओपनिंग की थी. इन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था. यशस्वी ने नाबाद 84 रन बनाए थे. शुभमन ने 77 रनों की पारी खेली थी. लिहाजा भारत निर्णायक मुकाबले में इन दोनों ही बल्लेबाजों को मौका दे सकता है. हार्दिक पांड्या पांचवें टी20 मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतर सकते हैं. 

दो बदलाव कर सकती है वेस्टइंडीज 

वेस्टइंडीज के लिए इस सीरीज में अभी तक सभी मैचों में ब्रेंडन किंग ने पारी की शुरुआत की है, लेकिन अंतिम मुकाबले में कैरेबियाई टीम काइल मेयर्स के साथ जॉनसन चार्ल्स को ओपनिंग में भेज सकती है. इसके बाद तीन नंबर पर एक बार फिर शाई होप खेलते दिखेंगे, क्योंकि उन्होंने चौथे टी20 में 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. वहीं टीम में अल्जारी जोसेफ की भी वापसी हो सकती है. 

मैच में किसका पलड़ा भारी?

वेस्टइंडीज की टीम में कई टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं, लेकिन स्पिन उनकी कमजोर कड़ी है. चौथे टी20 में भी भारतीय स्पिनर्स के सामने कैरेबियाई टॉप ऑर्डर ने सरेंडर कर दिया था. इसके अलावा टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से लैस है, जो बेखौफ क्रिकेट खेल रहे हैं. ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: अर्शदीप सिंह ने फैमिली के सामने मैच जीतने के बाद दी प्रतिक्रिया, बताया किस बात का था दबाव

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे पर बारिश का खतरा? क्या है मौसम पर ताजा अपडेट; यहां जानें
भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे पर बारिश का खतरा? क्या है मौसम पर ताजा अपडेट; यहां जानें
IND vs AFG: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
IND vs AFG: क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
T20 World Cup 2026: पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा
पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा

वीडियोज

Main Vaapas Aaunga Review: इम्तियाज़ अली की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
Kangana Ranaut का बेबाक अंदाज आपको हैरान कर देगा, बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक एक्सक्लूसिव बातचीत
Haunted 3D: Ghosts Of The Past Review: Vikram Bhatt की साख पर बट्टा है ये फिल्म!
Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे कमान, सामने आई कंटेस्टेंट्स की पहली जानकारी
Raakh Review: अली फज़ल की दमदार वापसी, 2026 का सबसे बेहतरीन क्राइम शो?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह TMC महासचिव के घर पहुंची कोलकाता पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह TMC महासचिव के घर पहुंची कोलकाता पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
Haunted 3D BO Day 1: कंगना और मनोज की फिल्मों के आगे विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, तगड़ी ली ओपनिंग, जानें- कलेक्शन
विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, पहले दिन धुआंधार छापे नोट, जानें- कलेक्शन
IND vs AFG: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
'ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज
'ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
यूपी में सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, दुल्हन अब खुद खरीद सकेगी पायल और बिछिया
यूपी में सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, दुल्हन अब खुद खरीद सकेगी पायल और बिछिया
Embed widget