एक्सप्लोरर

IND vs WI: तीसरे टी20 में पूरी तरह से बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! 21 साल के इस खिलाड़ी का डेब्यू तय

IND vs WI 3rd T20: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया अगर आज हारती है तो वो सीरीज भी हार जाएगी.

IND vs WI 3rd T20, Team India Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा. पहले दो टी20 हार चुकी टीम इंडिया अगर आज भी हार जाती है तो वो सीरीज गंवा देगी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है. 

वेस्टइंडीज ने पहला टी20 चार रनों से जीता था. इसके बाद दूसरे टी20 में मेजबान टीम को दो विकेट से जीत मिली. अब तीसरा टी20 जीतकर वेस्टइंडीज की टीम सात साल बाद भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतना चाहेगी. वहीं हार्दिक पांड्या की टीम का लक्ष्य सीरीज हार के खतरे को टालने पर रहेगा. 

इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन पूरी तरह से बदली हुई नजर आ सकती है. माना जा रहा है कि टीम में कई बदलाव हो सकते हैं. तीसरे टी20 में हमें एक नया ओपनिंग पेयर भी देखने को मिल सकता है. वहीं अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार की टीम से छुट्टी भी हो सकती है. 

यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं डेब्यू 

तीसरे टी20 में विस्फोटक युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को डेब्यू का मौका मिल सकता है. यशस्वी ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद ही उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया. वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं. कई बार उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है. अगर यशस्वी को डेब्यू का मौका मिलता है तो फिर वह ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. फिर शुभमन गिल को तीन नंबर पर खेलना होगा. 

टीम इंडिया में हो सकते हैं कई बदलाव 

भारतीय टीम तीसरे टी20 में कई बदलाव के साथ उतर सकती है. मुकेश कुमार की जगह आवेश खान या उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है. रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप यादव की टीम में वापसी हो सकती है. 

हार्दिक और अर्शदीप को दूसरे मैच में स्विंग मिली थी और यही दोनों गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे. दो महीने बाद खेल रहे चहल प्रभावी रहे, लेकिन बिश्नोई कोई कमाल नहीं कर सके. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने काफी रन दिए, जिनकी जगह आवेश खान या उमरान मलिक को उतारा जा सकता है. 

तीसरे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल. 

यह भी पढ़ें...

IND vs WI 3rd T20I: मुश्किल में भारत, आज वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हार से टूट सकता है 17 साल पुराना रिकॉर्ड!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
AUS vs BAN Highlights: पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल
पहले टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का बुरा हाल
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget