एक्सप्लोरर

IND vs WI 3rd T20: राहुल, रोहित और विराट की दमदार पारी की बदौलत भारत ने विंडीज को 67 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

भारत ने यहां वेस्टइंडीज को तीसरे और फाइनल टी20 में 67 रनों से मात देकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. यहां टीम इंडिया ने 241 रनों का टारगेट दिया था जहां विंडीज की टीम 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 173 रन ही बना पाई.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 67 रनों से मात दे दी है. वहीं टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया है. भारत के 240 रनों के विशाल स्कोर को चेस करने में विंडीज की टीम नाकामयाब रही और टीम 3 विकेट खोकर 20 ओवरों में सिर्फ 173 रन ही बना पाई. इस दौरान वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा पोलार्ड ने 68 रनों की पारी खेली. भारत के लिए जीत की पारी रोहित शर्मा, केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली ने खेली. तीनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 71,91 और 70 रन बनाए. विंडीज की तरफ से पिछले मैच के हीरो सिमंस इस बार सिर्फ 7, किंग 5 और हेटमायर 41 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान पोलार्ड ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो भी आउट हो गए. पोलार्ड ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में इतने रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके मारे. अंत में टीम के लिए गेंदे कम और रन ज्यादा हो गए. जिसका नतीजा ये हुआ की टीम इंडिया ये मैच 67 रन से जीत गई. भारत की तरफ से दीपक चहर को 2, भुवनेश्वर कुमार को 2, मोहम्मद शमी को 2, और कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले. भारत की पारी सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (91), रोहित शर्मा (71) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 70) रनों की पारी खेली और निर्णायक टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के सामने 241 रनों की चुनौती रखी है. इन तीनों की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए जो उसका टी-20 में तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला मेहमान टीम को भारी पड़ गया. मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्थानीय खिलाड़ी रोहित ने अपने साथी राहुल के साथ मिलकर विंडीज के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ाने शुरू कर दिए. इन दोनों ने पावर प्ले के छह ओवरों में ही 12 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 72 कर दिया. पावर प्ले के बाद यह दोनों और ज्यादा हावी हो गए और आठ ओवरों की समाप्ति पर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया. रोहित और राहुल दोनों विंडीज के हर गेंदबाज को निशाना बना रहे थे. राहुल को केसरिक विलियम्स ने आउट किया. वह हेडन वॉल्श के हाथों लपके गए. आउट होने से पहले रोहित ने राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की. इस बार कोहली ने फिर तीसरे नंबर पर प्रयोग किया और ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के लिए भेजा. पंत, पूरी कोशिश के बाद भी पिछले मैच में इस नंबर पर उतरे शुभम दुबे की सफलता को दोहरा नहीं पाए और पोलार्ड ने उन्हें जेसन होल्डर के हाथों कैच आउट कराया. फिर कोहली और राहुल ने एक्सीलेटर पर पैर रखा. कोहली ने महज 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. राहुल और कोहली ने 95 रनों की साझेदारी की. राहुल टी-20 में अपने तीसरे शतक से चूक गए और 233 के कुल स्कोर पर शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर आउट हो गए. राहुल ने 56 गेंदों का सामना कर नौ चौके और चार छक्के लगाए. कोहली ने आखिरी गेंद पर छक्का लगा अपनी टीम को 240 का स्कोर प्रदान किया. कोहली ने अपनी नाबाद पारी में 29 गेंदों का सामना कर सात छक्के और चार चौके मारे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget