एक्सप्लोरर

INDvsWI: तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दिया 252 रनों का लक्ष्य

INDvsWI: तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दिया 252 रनों का लक्ष्य


नार्थ साउंड (एंटिगा): पांट वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया वेस्टइंडीज को 252 रनों का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया जिसके जबाव में निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 251 रन ही बना पाई. 


 


भारत की तरफ से ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 72 रन बनाए. लेकिन उन्होंने इसके लिए 122 गेंदें खेली और 64.38 की स्ट्राइक रेट से रन जोड़े. उनके बल्ले से चार चौके और सिर्फ एक छक्का निकला. महेंद्र सिंह धोनी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अंत में तेजी से रन बटोरे और 79 गेंदों में चार चौके तथा दो छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली.


 


भारत इस स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाता लेकिन धोनी और केदार जाधव ने अंत में 7.4 ओवरों में 10.56 की औसत से 81 रन जोड़ते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. जाधव ने अपनी 40 रनों की पारी में 26 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा एक छक्का जड़ा.


 


भारत को पिछले मैच की तरह इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली. बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन (2) तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए. आक्रामक विराट कोहली 22 गेंदों में 11 रन बना सके जिसमें दो चौके शामिल थे. वह 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर 34 के कुल स्कोर पर आउट हुए. 


 


आमतौर पर तेजी से रन बटोरने वाली भारतीय टीम को अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 15वें ओवर की पहली गेंद का इंतजार करना पड़ा. भारत के 100 रन 27वें ओवर की पहली गेंद पर पूरे हुए, लेकिन अगली गेंद पर लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू ने युवराज सिंह को पवेलियन भेज दिया. तेज तर्रार पारी खेलने वाले युवराज ने 55 गेंदों में चार चौकों की मदद से 39 रन बनाए. 


 


यहां से पूर्व कप्तान धोनी ने रहाणे का साथ दिया और चौथे विकेट लिए 70 रन जोड़े. यह जोड़ी भी विंडीज गेंदबाजों की नपी तुली लाइन लैंथ के कारण खुलकर नहीं खेल सकी और 16 ओवरों में 4.37 की औसत से ही रन जोड़ पाई. 


 


रहाणे शतक की ओर बढ़ रहे थे और विकेट पर जमने के बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने की कोशिश भी की, लेकिन बिशू ने सीमा रेखा पर उनका शानदार कैच पकड़ भारत को चौथा झटका दिया. 


 


रहाणे के बाद केदार जाधव ने धोनी के साथ मिलकर रन गति को तेज किया. शुरुआत में दोनों ने विकेट के बीच दौड़ से तेजी से रन बटोरे. इसके बाद धोनी ने अंत में कुछ अच्छे हाथ दिखाए जिसमें जाधव ने भी उनका अच्छा साथ दिया. अंत के पांच ओवरों में भारत ने 56 रन जोड़े.


 


विंडीज की तरफ से बिशू ने कोटे के अपने 10 ओवरों में 38 रन दिए और एक विकेट लिया. वहीं एशले नर्स ने 10 ओवरों में 34 रन दिए, लेकिन सफलता उनके हिस्से नहीं आई. मिग्युएल कमिस ने अपने कोट के पूरे ओवर डाले और 56 रन देकर दो विकेट लिए. कप्तान जेसन होल्डर ने 53 रन देकर एक विकेट लिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, आपको जरूर जानना चाहिए
कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, आपको जरूर जानना चाहिए
दूसरे टी20 में बुरी तरह हारा भारत, इंग्लैंड के आगे टीम इंडिया के धुरंधरों ने टेके घुटने
दूसरे टी20 में बुरी तरह हारा भारत, इंग्लैंड के आगे टीम इंडिया के धुरंधरों ने टेके घुटने
RCB vs GT Final Live Streaming: इस तरह फ्री में लाइव देख सकते हैं IPL 2026 का फाइनल, जानें मोबाइल और टीवी की डिटेल्स
इस तरह फ्री में लाइव देख सकते हैं IPL 2026 का फाइनल, जानें मोबाइल और टीवी की डिटेल्स
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget