एक्सप्लोरर

IND vs WI 2nd ODI: रोहित के शतकीय पारी और कुलदीप के हैट्रिक की बदौलत, भारत ने विंडीज को 107 रनों से चटाई धूल

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने विंडीज को 107 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. यहां टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड 159 रन बनाए तो वहीं कुलदीप यादव ने इतिहास रचते हुए हैट्रिक ले ली.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम में हुए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने जहां पहले बल्ले से कमाल किया तो वहीं इसके बाद गेंद से कमाल करते हुए वेस्टइंडीज को 107 रनों से धूल चटा दी. इसी के साथ टीम इंडिया ने अब सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. पहली पारी के हीरो जहां रोहित शर्मा शतकीय पारी के साथ रहे तो वहीं दूसरी पारी के हीरो कुलदीप यादव ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. रोहित ने पहली पारी में भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल के साथ मिलकर शानदार शुरूआत दी और दोनों ने शतकीय पारी खेली. इस दौरान भारत का पहला विकेट 227 रनों पर गिरा. रोहित शर्मा ने जहां 159 रन बनाए तो वहीं केएल राहुल ने 102 रन. रोहित शर्मा इसी के साथ सहवाग से भी ऊंचे ओपनर बन गए हैं वहीं कैलेंडर ईयर में रोहित ने लगातार 50 के औसत से रन बनाए हैं. रोहित अब एक साल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं उन्होंने इस साल अबतक कुल 75 छक्के मार दिए हैं. रोहित ने 8वीं बार वनडे में 150+ से ज्यादा रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज की टीम जब बल्लेबाजी करने आई तो ऐसा लग रहा था कि टीम ये वनडे चेस कर लेगी और भारतीय टीम सीरीज हार जाएगी. पहला विकेट लेविस का 61 रनों पर गिरा तो वहीं हेटमायर भी 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद चेस भी 86 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन चले गए. लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन और शै होप ने मिलकर टीम इंडिया के गेंदबाजों की ऐसी खबर ली कि विराट को भी फील्ड पर समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें. ऐसे में टीम इंडिया एक तरफ हार की कगार पर थी. भारतीय टीम जहां गेंदबाजी में कमाल नहीं कर पा रही थी तो वहीं फील्डिंग में भी टीम इंडिया को कुछ हासिल नहीं हो पा रहा था. लेकिन तभी कप्तान ने शमी को गेंद थमाई और शमी ने भारत को 192 रनों पर चौथा ब्रेक दिलाया. खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे पूरन 75 रन बनाकर गए. उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके जड़े. दो हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव पूरन के आउट होते ही वेस्टइंडीज की टीम कमजोर पड़ गई और पूरी टीम धीरे धीरे पवेलियन चली गई. इसमें सबसे बड़ा योगदान रहा कुलदीप यादव का जिन्होंने हैट्रिक ली. कुलदीप अब भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 2 बार हैट्रिक लिया है. कुलदीप ने होप, जोसेफ और होल्डर को अपने हैट्रिक के दौरान पवेलियन भेजा. वेस्टइंडीज की टीम यहां भारतीय टीम के टारगेट के ज्यादा करीब भी नहीं पहुंच पाई .  अंत में पीयरे और कीमो पॉल ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन टीम को बचा नहीं पाए और पूरी टीम 280 रनों पर आउट हो गई. बता दें कि इस मैच में एक चीज बेहद ही अजीब हुई जब दोनों टीमों के कप्तान 0 पर पवेलियन लौट गए. पहले विराट को पोलार्ड ने आउट किया तो वहीं पोलार्ड को शमी ने. भारत की बल्लेबाजी भारत की बल्लेबाजी की अगर बात करें तो रोहित ने 159 और राहुल ने 102 रनों की शतकीय पारी तो खेली ही लेकिन विराट गोल्डन डक यानी की 0 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पंत और अय्यर आए और दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की दोनों ने मिलकर एक ओवर में 31 और 24 रन मारे. जिससे 20 साल पुराना सचिन और जडेजा का रिकॉर्ड टूट गया है. पंत ने 39 और अय्यर ने 53 रनों की तेज पारी खेली. भारत ने 50 ओवरों में विंडीज के सामने 388 रनों का टारगेट रखा था जो टीम चेस नहीं कर पाई. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में कुल 16 छ्कके जड़े. भारतीय टीम ने इसी के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. अब टीम इंडिया तीसरा वनडे कटक में खेलेगी. ये मैच रविवार को खेला जाएगा जहां जो टीम जीतेगी वो सीरीज पर कब्जा करेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget