एक्सप्लोरर

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, 43वीं पारी में ही किया ये बड़ा कमाल, लेकिन कोहली-बाबर अब भी आगे

IND vs SL 3rd T20I: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1500 रन पूरे कर लिए. सूर्या सबसे तेज़ यह रन पूरे करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज़ रहे.

IND vs SL 3rd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) शानदार लय में दिखाई दिए. उन्होंने इस मैच में 51 गेंदों पर 112 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस शतक के साथ टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. इस पारी में सूर्या ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1500 रन पूरे कर लिए. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल की 43वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. हालांकि, इसके बाद भी वो विराट कोहली और बाबार आज़म से इस मामले में पीछे रहे. 

कोहली-बाबर अब भी आगे

सूर्या टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में 1500 रन पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज़ रहे. इस मालमे में विराट कोहली नंबर वन पर मौजूद है. उन्होंने 39 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 1500 रन पूरे कर लिए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई एरॉन फिंच ने 39 पारियों में, पाकिस्तान के बाबर आमज़ ने 39 पारियों में, केएल राहुल ने 39 पारियों में और पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान ने 42 पारियों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया था. 

भारत के लिए टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाल दूसरे बल्लेबाज़

श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में सूर्या ने 7 चौके और 9 छक्कों की बदौलत अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा. सूर्या भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. रोहित शर्मा 4 शतकों के साथ नंबर पर पर मौजूद हैं. 

इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के लिए टी20 में दूसरा सबसे तेज़ शतक लगाया. वो इस मैच में 45 गेंदों में अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे थे. वहीं रोहित शर्मा इस मामले में 35 गेंदों में शतक लगाकर नंबर वन पर मौजूद हैं. सूर्या की इस पारी की बदौलत भारती टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसना पर 229 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही. 

ये भी पढे़ं...

IND vs SL: 7 चौके और 9 छक्के, राजकोट में शतक जड़ सूर्यकुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget