एक्सप्लोरर

IND vs SL: कृणाल पंडया के साथ करीबी संपर्क में आए खिलाड़ी भी अगले दो T20 से बाहर

IND vs SL: कोरोना पॉजिटिव पाए गए ऑलराउंडर कृणाल पंड्या के करीबी संपर्क में आए सभी खिलाड़ी भी सीरीज के अगले दोनों मैचों में टीम में शामिल नहीं किए जाएंगे. हालांकि इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

IND vs SL: स्पिन ऑलराउंडर कृणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को होने वाला दूसरा टी20 क्रिकेट मैच एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था. कृणाल के करीबी संपर्क में आए सभी खिलाड़ी भी टी20 सीरीज के अगले दोनों मैचों में टीम में शामिल नहीं किए जाएंगे. हालांकि इन खिलाड़ियों के नामों को लेकर अब तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.

बता दें कि, कृणाल पांड्या के कल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके करीबी संपर्क में आए खिलाड़ियों समेत टीम के आठ सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया था. हालांकि टीम के इन सभी आठ सदस्यों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. ये सभी खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर बाकी की टीम के साथ मैदान पर नहीं जाएंगे. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला गया था. भारत ने इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. 

मंगलवार सुबह मैच से पहले कुणाल आए थे कोरोना पॉजिटिव

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 क्रिकेट मैच कल यानी मंगलवार को खेला जाना था. लेकिन मैच से कुछ देर पहले किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट में कुणाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था, "मंगलवार की सुबह मैच से पहले रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया जिसमें कृणाल पंड्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेडिकल टीमों ने आठ सदस्यों की पहचान की है जो उनके करीबी संपर्क में थे. सब कुछ ठीक रहने पर बुधवार को मैच होगा. करीबी संपर्क में रहे आठ व्यक्तियों में अधिकांश खिलाड़ी हैं और सभी को आइसोलेशन में रखा गया हैं.'' 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी एक बयान जारी करते हुए कहा था, ''भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच 27 जुलाई को होना था जो अब एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. अब यह 28 जुलाई को होगा.''

यह भी पढ़ें 

Tokyo Olympics 2020: बैडमिंटन में आज सिंधु ने जीता मुकाबला, तीरंदाजी में दीपिका से मेडल की उम्मीद

यूपी में बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा, 19 की मौत, 24 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
RCB ने रचा इतिहास, 300 मिलियन डॉलर वाली पहली क्रिकेट टीम बनी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget