एक्सप्लोरर

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI? इन 4 बदलाव की है उम्मीद

IND vs SL 3rd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 30 जुलाई, मंगलवार को तीसरा टी20 खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव हो सकते हैं.

IND vs SL 3rd T20I Indian Playing XI: भारत और श्रीलंका के बीच आज (30 जुलाई, मंगलवार) तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले हुए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज़ में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. यही वजह है कि तीसरे और आखिरी टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक-दो नहीं बल्कि पूरे चार बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सीरीज़ जीत चुके भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे टी20 में बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट कर सकते हैं. 

हो सकते हैं 4 बदलाव

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव दिखाई दे सकते हैं. टीम में सबसे पहला बदलाव तो संजू सैमसन के रूप में दिखाई दे सकता है. दूसरे टी20 में शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. अब तीसरे टी20 में शुभमन गिल की वापसी हो सकती है. दूसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने वाले संजू मौके को भुना नहीं पाए थे और 'गोल्डन डक' पर बोल्ड हो गए थे.

इसके अलावा दूसरा बदलाव तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के रूप में हो सकता है. मोहम्मद सिराज की जगह बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ खलील अहम तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं. पिछले दोनों ही मैचों में सिराज सिर्फ एक ही विकेट ले सके हैं. 

ऑलराउंडर डिपार्टमेंट में भी हो सकता है बदलाव

शुरुआती दोनों टी20 में अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर के रूप में नज़र आए थे. ऐसे में दोनों ही ऑलराउंडर्स को तीसरे मुकाबले से आराम दिया जा सकता है. हार्दिक पांड्या की जगह शिवम दुबे और अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. 

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, खलील अहमद. 

 

ये भी पढ़ें...

2024 Paris Olympics 30 July: आज भारत की झोली में आ सकते हैं 2 मेडल, जानें पूरे दिन कैसा रहेगा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget