एक्सप्लोरर

पिंक बॉल से खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन? यहां जानिए

भारत-श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला डे-नाइट होगा. यह पिंक बॉल से खेला जाएगा.

भारत-श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह डे-नाइट टेस्ट होगा, जिसमें लाल की जगह पिंक गेंद से क्रिकेट खेला जाता है. अब तक टीम इंडिया ने इस पिंक गेंद से महज तीन टेस्ट खेले हैं. इनमें उसे दो में जीत और एक में हार मिली है.

पहला पिंक बॉल टेस्ट
टीम इंडिया ने साल 2019 के नवंबर में अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट खेला था. कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती थी. इस मैच में बांग्ला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहली पारी में बांग्ला टीम महज 106 रन पर ऑल आउट हो गई थी. इसके बाद भारत ने कप्तान कोहली के शतक की बदौलत 347 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी थी. बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सकी थी और 195 रन पर ऑलआउट होकर पारी और 46 रन से हार गई थी.

एडिलेड में भारत ने खेला था अपना दूसरा डे-नाइट टेस्ट
दिसंबर 2020 में हुए इस टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहली पारी में टीम इंडिया ने 244 रन का ठीक-ठाक स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 191 पर समेट कर 53 रन की लीड ली. लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम 36 रन के शर्मनाक स्कोर पर ऑल आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने 90 रन के आसान से लक्ष्य को महज 2 विकेट गंवाते हुए हासिल कर लिया. इस तरह अपने दूसरे पिंक बॉल टेस्ट में ही भारत को बेहद शर्मनाक हार मिली थी.

इंग्लैंड के खिलाफ था तीसरा पिंक बॉल टेस्ट
फरवरी 2021 में खेला गया यह टेस्ट बेहद ही रोचक रहा था. इस टेस्ट में इंग्लैंड को 112 रन पर ऑल आउट कर भारतीय पारी भी महज 145 पर सिमट गई थी. इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी भी 81 रन पर ऑल आउट हो गई थी. यहां से भारत ने बिना विकेट गंवाए 49 रन का लक्ष्य हासिल कर पिंक बॉल टेस्ट में जीत हासिल की थी. इस मैच में अक्षर पटेल 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे थे, उन्होंने 70 रन देकर 11 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें..

गेंद पर थूक नहीं लगा पाएंगे खिलाड़ी, स्ट्राइक लेने से लेकर मांकडिंग तक बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम

12 मार्च को कप्तान के नाम का ऐलान करेगी RCB, डिविलियर्स को भी मिल सकती है नई जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget