एक्सप्लोरर

IND vs SL: तीनों फॉर्मेट में खेलना सबके लिए मुमकिन नहीं, रोहित शर्मा ने बताई अपनी समस्या

India vs Sri Lanka: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में नहीं खेलने को लेकर अपनी समस्या बताई है. उनका कहना है कि इस फॉर्मेट को छोड़ने का अभी उनका कोई इरादा नहीं है.

Rohit Sharma On All Formats: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के अंतिम समय में वनडे टीम से हटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सवालों के जवाब दिए. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे सीरीज आगाज 10 जनवरी से कर रही है. उसके एक दिन पहले बुमराह एकदिवसीय सीरीज से हट गए. ऐसे में रोहित शर्मा ने बुमराह को लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह किसी भी छोटी से छोटी चीज को लेकर बहुत सावधान रहते हैं. उनकी पीठ में मामूली से दिक्कत है. इसलिए सीरीज के हट गए हैं. इस दौरान हिटमैन ने टी20 से संन्यास लेने के सवाल पर भी जवाब दिया. 

बुमराह के बाहर होने की वजह

मैच के की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, बुमराह की पीठ में मामूली सा खिंचाव है. इसलिए वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह किसी भी चीज को लेकर काफी सावधानी बरतते हैं. उनकी चोट गंभीर नहीं वह नेट में बॉलिंग करते हैं. इसके अलावा रोहित ने आगे कहा, शुभमन गिल उनके साथ श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में ओपनिंग करेंगे. हाल में टीम 20 सीरीज में रोहित और केएल राहुल की गैरहाजिरी में शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की थी. 

टी20 छोड़ने की योजना नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 35 वर्षीय रोहित ने इस बात पर सहमति जताई कि उनकी तरह हर खिलाड़ी के लिए तीनों फॉर्मेंट में लगातार खेलना मुश्किल है. इस दौरान उन्होंने कहा, क्रिेकेट के इस शॉर्ट फॉर्मेट को छोड़ने की अभी उनकी कोई योजना नहीं है. रोहित के मुताबिक, हमें इस साल केवल 6 टी20 इंटरनेशनल खेलने हैं. जिनमें से तीन पूरे हो चुके हैं. आईपीएल तक उन लड़कों को देखना है. हम देखेंगे कि आईपीएल के बाद क्या होता है. लेकिन निश्चित ही मैंने इस फॉर्मेट को छोड़ने का कोई निर्णय नहीं लिया है. रोहित के मुताबिक, 50 ओवर का विश्व कप करीब है. इसलिए हर खिलाड़ी के लिए प्रत्येक फॉर्मेट में खेलना मुश्किल है. मैं भी उसी लिस्ट में शामिल हूं. 

यह भी पढ़ें:

Babar Azam ने विराट कोहली और एमएस धोनी को पछाड़ा, यह रिकॉर्ड बनाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज

IND vs SL: विराट पहले वनडे में रच सकते हैं कीर्तिमान, सचिन के इस खास रिकॉर्ड पर होगी किंग कोहली की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget