एक्सप्लोरर

IND vs SL: विराट पहले वनडे में रच सकते हैं कीर्तिमान, सचिन के इस खास रिकॉर्ड पर होगी किंग कोहली की नजर

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मंगलवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस मैच में विराट कोहली पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Virat Kohli Can Break Sachin Tendulkar Record: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज मंगलवार से हो रहा है. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान विराट कोहली के लिए खास है. विराट पहले वनडे में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं. अगर ऐसा संभव हुआ तो वह सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. इसके लिए उन्हें शतक की दरकार है. मौजूदा समय में विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शतकीय पारी खेली थी. 

क्या है सचिन सचिन का रिकॉर्ड?

जब हम सचिन तेंदुलकर की बात करते हैं तो वनडे में उनके नाम ढेरों रिकॉर्ड दर्ज हैं. उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय तक क्रिकेट में राज किया. सचिन के वनडे में जब शतकों की बात होती है तो उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा 20 सेंचुरी लगाई हैं. विराट घरेलू मैदानों पर 19 शतक लगाकार दूसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक लगाए थे. विराट कोहली भी मेहमान टीम के खिलाफ वनडे में 8 सेंचुरी जड़ चुके हैं. अगर किंग कोहली श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. 

विराट कर चुके हैं सचिन की बराबरी

विराट कोहली वैसे सचिन तेंदुलकर के किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं. एकदिवसीय क्रिकेट में सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए थे. वहीं विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में 9 शतक लगा चुके हैं. अगर मंगलवार को होने वाले वनडे मैच में विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी लगाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि किंग कोहली यह करिश्मा पहले मैच में कर पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें:

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव को बैठना पड़ेगा प्लेइंग 11 से बाहर, श्रेयस अय्यर को मौका मिलना तय

Babar Azam ने विराट कोहली और एमएस धोनी को पछाड़ा, यह रिकॉर्ड बनाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget