एक्सप्लोरर

IND vs SA: पहला टेस्ट क्यों हारी थी टीम इंडिया और कैसे दूसरे टेस्ट में मार ली बाज़ी? केएल राहुल ने कर दिया खुलासा

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया बुरी तरह हार गई थी. हालांकि, इसके बाद दमदार वापसी करते हुए रोहित ब्रिगेड ने सिर्फ डेढ़ दिन में ही दूसरा टेस्ट जीत लिया.

India vs South Africa, KL Rahul: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर खत्म की. दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में भारत को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इसके बाद दूसरे टेस्ट में रोहित ब्रिगेड ने शानदार वापसी करते हुए सिर्फ डेढ़ दिन में ही बाज़ी मार ली. अब विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों पहले टेस्ट में टीम हारी थी और फिर कैसे दूसरा टेस्ट जीत लिया. 

केएल राहुल ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में हार के दौरान भारतीय टीम में अतिरिक्त आक्रामकता नहीं थी, लेकिन मानसिक बदलाव ने दूसरे टेस्ट में चीजें बदल दीं. भारत सेंचुरियन में पहला टेस्ट पारी और 32 रन से हार गया था, लेकिन गुरुवार को दूसरे टेस्ट में दो दिन के भीतर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा दी. 

केएल राहुल ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, "मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी या गेंदबाजी के मामले में अपने पिछले मैच के दौरान वास्तव में शत प्रतिशत नहीं थे. हम तैयार थे, लेकिन अतिरिक्त धार या अतिरिक्त आक्रामकता गायब थी. इसका श्रेय दक्षिण अफ्रीका को भी जाता है कि उन्होंने आत्मविश्वास के उस स्तर तक नहीं पहुंचने दिया." 

उन्होंने आगे कहा, "केवल योजना और रवैये में थोड़ा सा बदलाव हुआ था. मेरा मतलब है कि हम यह नहीं कह सकते कि हम पिछले टेस्ट मैच के दौरान तैयार नहीं थे. हम तैयार थे लेकिन ऐसी परिस्थितियां होती हैं जहां प्रतिद्वंद्वी वास्तव में आपको मुकाबले से बाहर कर देता है या हम इसके आदी नहीं थे."

राहुल ने कहा, "पिछले चार-पांच वर्षों से हम एक ऐसी टीम रहे हैं जो वास्तव में प्रतिस्पर्धी है और हमने भारत के बाहर सीरीज जीती है, इसलिए हम इसके लिए तैयार नहीं थे. यह हमारे लिए झटका था. यह बताता है कि हम टेस्ट क्रिकेट खेलने का कितना आनंद लेते हैं और हम अपने देश के लिए खेलने को कितना महत्व देते हैं. भारत के बाहर टेस्ट जीत हमारे लिए कितनी मायने रखती है."

यह भी पढ़ें-

Team India: ऋषभ पंत की वापसी के बाद कैसे होगी भारतीय टेस्ट टीम? इस स्टार खिलाड़ी की छुट्टी तय; जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget